अमेरिका में 13 दिन में 3 मुस्लिमों की हत्या:पुलिस बोली- तीनों हत्याओं का 2021 के मर्डर से कनेक्शन, सभी एक ही मस्जिद जाते थे
अमेरिका के न्यू मेक्सिको में 5 अगस्त को एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस ने टारगेटेड किलिंग की आशंका जताई है।
अमेरिका के न्यू मेक्सिको में 5 अगस्त को एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस ने टारगेटेड किलिंग की आशंका जताई है। ये पिछले 13 दिनों में होने वाली तीसरी हत्या है।
पुलिस को शक- इन हत्याओं के बीच कनेक्शन
अल्बूकर्क के पुलिस चीफ हैरोल्ड मेदिना ने कहा- मुस्लिम समुदाय के एक और व्यक्ति की हत्या हुई है। हमें लगता है कि पिछले दो हफ्तों में हुई हत्याओं का कनेक्शन नवंबर 2021 में हुई मोहम्मद अहमदी की हत्या से है। 62 साल का अहमदी अफगानिस्तानी मुस्लिम था।
हालांकि, ये हत्याएं कैसे जुड़ी हैं इस बारे में चीफ ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा- हमें फिलहाल हत्याओं के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा और हत्या की वजह का पता चल पाएगा। ये सभी हत्याएं किसने की है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कब हुई हत्याएं?
26 जुलाई को 27 साल के मुहम्मद अफजल हुसैन का कत्ल कर दिया गया था। इस घटना के एक हफ्ते बाद ही 1 अगस्त को आफताब हुसैन (41) नाम के शख्स की भी हत्या कर दी गई। तीसरी हत्या 5 अगस्त को हुई। उसकी पहचान फिलहाल नहीं हुई है।
4 शख्स एक ही मस्जिद जाते थे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अहमदी समेत चारों मुस्लिम शख्स जिनकी हत्या हुई एक ही मस्जिद जाते थे। अधिकारी ने कहा- चारों शख्स इस्लामिक सेंटर ऑफ न्यू मेक्सिको जाते थे। हम मस्जिद में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। लोगों के बीच इन हत्याओं को लेकर डर है। हालात बिगड़ रहे हैं। कई लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। मस्जिद में सेवा देने वाले कई लोगों ने भी यहां आना छोड़ दिया है।
अमेरिका में बढ़ा हेट क्राइम

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में नस्लीय हिंसा से साथ मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम भी बढ़ रहा है। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में क्रिमिनल जस्टिस के प्रोफेसर ब्रायन लेविन ने बताया कि 2020 के बाद मुस्लिमों के खिलाफ होने वाला हेट क्राइम बढ़ा है। 2021 में ये 20% बढ़ गया।
बाइडेन ने हत्याओं की निंदा की
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मुस्लिमों की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा-अल्बूकुर्क शहर में हुई हत्यों से दुखी हूं। उनके परिजानों के साथ मेरी संवेदनाएं। ऐसे हेट क्राइम्स की अमेरिका में कोई जगह नहीं है। एडमिनिस्ट्रेशन मुस्लिम समुदाय के साथ है। मामले की जांच पूरी होने पर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। टारगेट किलिंग की घटनाओं से नाराजगी बढ़ रही है। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 24 मिनट पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटा पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 5 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 6 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 7 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 8 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 10 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले