सांसद शंकर लालवानी के आग्रह पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर इंदौर को करवाएंगे ध्यान-योग, विश्व योग दिवसं पर बड़ा आयोजन
श्री श्री रविशंकर ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगेइंदौर के साथ दुनियाभर के लोग योग-ध्यान करेंगेविश्व योग दिवस के पहले 20 जून को होगा आयोजनसांसद शंकर लालवानी करवाएंगे और कई आयोजनयोगासन का वीडियो बनाकर सांसद लालवानी को भेजिएबच्चों को किसी पौधे के बारे में एक मिनट का वीडियो बनाना होगा18 से ज्यादा वालों को बनाना होगा 2 मिनट का योग करते हुए वीडियोलोगों में योग की अलख जगाने के लिए सांसद शंकर लालवानी का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए विश्व योग दिवस की शुरुआत की गई थी और कोरोना के बाद तो योग को कई लोगों ने जीवन का हिस्सा बना लिया है।
- श्री श्री रविशंकर ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे
- इंदौर के साथ दुनियाभर के लोग योग-ध्यान करेंगे
- विश्व योग दिवस के पहले 20 जून को होगा आयोजन
- सांसद शंकर लालवानी करवाएंगे और कई आयोजन
- योगासन का वीडियो बनाकर सांसद लालवानी को भेजिए
- बच्चों को किसी पौधे के बारे में एक मिनट का वीडियो बनाना होगा
- 18 से ज्यादा वालों को बनाना होगा 2 मिनट का योग करते हुए वीडियो
- लोगों में योग की अलख जगाने के लिए सांसद शंकर लालवानी का प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए विश्व योग दिवस की शुरुआत की गई थी और कोरोना के बाद तो योग को कई लोगों ने जीवन का हिस्सा बना लिया है। विश्व योग दिवस सांसद शंकर लालवानी भी योग को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष आयोजन कर रहे हैं।
विश्व योग दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लीविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर इंदौर के लोगों को योग और ध्यान करवाएंगे। सांसद शंकर लालवानी ने श्री श्री से इंदौर के लिए समय निकालने का आग्रह किया था।
सांसद शंकर लालवानी ने श्री श्री रविशंकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना के कठिन समय का सामना करने और इससे निकलने में योग-ध्यान का बड़ा महत्व है। हमने श्री श्री से इंदौर के लोगों को आशीर्वाद देने और स्वस्थ, प्रसन्न रहने के मंत्र देने का आग्रह किया है।
सांसद शंकर लालवानी की अगुवाई में इसके अलावा योग दिवस पर बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग आयोजन भी रखे गए हैं। इसमें बच्चों को किसी भी औषधीय पौधे जैसे नीम, तुलसी या गिलोय के बारे में जानकारी देते हुए एक मिनट का वीडियो बनाना होगा। वहीं 18 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों को अपना किसी भी योगासन को करते हुए 2 मिनट का वीडियो बनाकर भेजना होगा। कोरोना के प्रतिबंधों के कारण इसका स्वरुप डिजिटल ही रखा गया है।
आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर डॉ हिमांशु रॉय इस आयोजन के ज्यूरी होंगे। डॉ हिमांशु रॉय खुद भी योग में प्रवीण है और भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान एवं आयुर्वेद में उनकी काफी दिलचस्पी है।
वर्की को-वर्किंग स्पेस के फाउंडर सावन लड्ढा ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में योग और अधिक प्रासंगिक हो गया है, इसीलिए हम इंदौर में भी ये आयोजन रख रहे हैं। इस आयोजन से बच्चों में भी आयुर्वेद के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी और बड़े योग करने के लिए प्रेरित होंगे।
वीडियो भेजने के लिए [email protected] पर मेल करना होगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन विश्व योग दिवस के एक दिन पहले यानी 20 जून, रविवार को होगा। इस कार्यक्रम में वर्की, कोवर्किंग स्पेस और इस कंपनी के सीईओ सावन लड्ढा भी सहयोगी होंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले