देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

विधायक संजय शुक्ला की अनुकरणीय पहल क्षेत्र क्रमांक एक में काम करने वाले 1370 सफाई कर्मियों का होगा सम्मान देंगे प्रोत्साहन राशि

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा एक बार फिर एक अनुकरणीय पहल की जा रही है ।

Abhishek Raghuvanshi22 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा एक बार फिर एक अनुकरणीय पहल की जा रही है । इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले इंदौर नगर निगम के 1370 सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि भेंट की जाएगी ।

विधायक शुक्ला ने कहा कि लगातार पांच वर्षों तक स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर को मिली सफलता यहां की जनता की सहभागिता और स्वच्छता की कमान संभालने वाले भाई बहनों की मेहनत का परिणाम है । इस सफलता के लिए निश्चित तौर पर सभी सफाई मित्रों का सम्मान किया जाना चाहिए । वैसे तो शहर के हर क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के द्वारा अपने क्षेत्र के सफाई मित्र का सम्मान इन दिनों किया जा रहा है । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले 17 वार्ड में इंदौर नगर निगम की ओर से नियुक्त किए गए 1370 सफाई कर्मी स्वच्छता का काम संभालते हैं । इन सफाई कर्मचारियों की मेहनत के कारण ही यह पूरा क्षेत्र जगमग रहता है ।

उन्होंने कहा कि इंदौर का पंच लगने का जश्न तो बहुत मन रहा है लेकिन इस जश्न के साथ ही हमें इन सफाई मित्रों के सम्मान और प्रोत्साहन का भी ध्यान रखना होगा । इसे देखते हुए उनके द्वारा यह फैसला लिया गया है कि क्षेत्र क्रमांक एक में काम करने वाले सभी 1370 सफाई मित्रों का एक साथ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । इस समारोह में इन सफाई कर्मियों को दाल बाफले का भोजन भी कराया जाएगा । इसके साथ ही सभी सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹500 भेंट किए जाएंगे ।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में इंदौर को स्वच्छ शहर के रूप में तब्दील करने वाले इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह, संभाग आयुक्त एवं नगर निगम के प्रशासक डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को भी निमंत्रित किया जाएगा । इन सभी के प्रति भी इंदौर की जनता की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की जाएगी । इस कार्यक्रम के आयोजन की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी ।

केवल तारीफ से कुछ नहीं होगा मुख्यमंत्री जी

विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इंदौर की सफलता पर इंदौर के नागरिकों और सफाई मित्रों की तारीफ की गई है । मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि केवल तारीफ करने से कुछ नहीं होगा । राज्य सरकार को अपनी ओर से इंदौर के सभी सफाई मित्रों के लिए कम से कम ₹10000 प्रत्येक व्यक्ति के मान से प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करना चाहिए । शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी तब इंदौर ने स्वच्छता में चौका मारा था, उस समय तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा इंदौर के सभी सफाई कर्मियों को पांच – पांच हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान कर दिया गया था । इससे सबक लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ऐसी घोषणा करना चाहिए । साथ ही उस घोषणा का क्रियान्वयन भी होना चाहिए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑