वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं • यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था की भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मैं सर्वशक्तिमान माने जाने वाले राजेंद्र सिंह को वहां से बेदखल होना पड़ेगा।
अरविंद तिवारी
बात यहां से शुरू करते हैं
• यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था की भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मैं सर्वशक्तिमान माने जाने वाले राजेंद्र सिंह को वहां से बेदखल होना पड़ेगा। पिछले 15 साल में राजेंद्र के अर्थ तंत्र से उपकृत होने वालों की संख्या हजारों में है और यह सब उनके प्रबल पैरोकार भी हैं। वीडी यानी विष्णु दत्त शर्मा ने जो नई टीम बनाई उसमें राजेंद्र सिंह की कोई भूमिका नहीं थी। इसके बाद भी यह माना जा रहा था कि राजेंद्र वही रहेंगे। उन्हें वहां रखने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी गहरी दिलचस्पी थी। कहां पर यह जा रहा है कि राजेंद्र की वापसी का मामला अमित शाह और जेपी नड्डा के दरबार में भी पहुंचा लेकिन आखिरकार वही हुआ जो वीडी शर्मा चाहते थे। राजेंद्र के लिए अब नया ठीया ढूंढा जा रहा है।
• वनवासी अंचल में संघ की पैठ जमाने का पुरस्कार आखिरकार हर्ष चौहान को मिल ही गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर उनका मनोनयन संघ के शीर्ष नेतृत्व की पसंद के चलते हुआ। दरअसल चौहान और उनकी टीम ने उस दौर में झाबुआ,धार और अलीराजपुर के गांव और फलियों में संघ का नेटवर्क खड़ा किया था जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और संघ के लिए किन जिलों में काम करना बहुत मुश्किल था। वह शिव गंगा अभियान के प्रणेताओं में से एक हैं। चौहान कुछ महीने पहले उस वक्त राज्यसभा सांसद बनते बनते रह गए थे जब भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनका नाम तय होने के बाद ऐन वक्त पर बड़वानी के प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी को मौका दे दिया गया था। लेकिन तब ही यह भी तय हो गया था कि अब दिल्ली उनके लिए ज्यादा दूर नहीं है।
• प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते भले ही कमलनाथ नगरीय निकाय चुनाव मैं जीत की सबसे ज्यादा संभावना वाले दावेदार को ही उम्मीदवार बनाने की बात कर रहे हो लेकिन हकीकत में ऐसा संभव होता नहीं दिखता। खुद को कमलनाथ का नजदीकी बताने वाले कुछ क्षत्रपों ने अभी से टिकटों को लेकर सौदेबाजी शुरू कर दी है और बात पेशगी तक पहुंच गई है। इन नेताओं के निशाने पर बड़े शहर हैं और दावा यह है कि प्रभारी या सह प्रभारी की रिपोर्ट भले ही कुछ भी हो लेकिन होगा वही जैसा वे चाहेंगे क्योंकि साहब के खासमखास तो हम ही है। इनमें से कुछ तो साहब से अपनी नजदीकी का रुतबा प्रभारी और सह प्रभारी को भी दिखा रहे हैं।
• दाऊ साहब यानी अर्जुन सिंह की गिनती प्रदेश के उन नेताओं में होती थी जो बौद्धिक धरातल पर बहुत समृद्ध माने जाते थे। दाऊ पढ़ने लिखने के बहुत शौकीन थे और उनके संग्रह में ऐसी ऐसी पुस्तकें थी जिनकी आप और हम कल्पना नहीं कर सकते। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक मोहि कहां विश्राम आज भी चर्चा में है। दाऊ साहब का यह संग्रह पिछले दिनों उनके बेटे नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह ने माधव राव सप्रे संग्रहालय भोपाल को भेंट कर दिया। इसके पीछे उनका मकसद यह है कि नए पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर शोध कर रहे शोधार्थी इन पुस्तकों का लाभ उठा सकें। इस संग्रह में करीब 10000 पुस्तकें हैं और राजनीति और राजनेताओं से जुड़ी कई पुस्तकें तो अब दुर्लभ पुस्तकों की श्रेणी में आ चुकी है।
• मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए विंध्य के वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम का चयन यह संकेत दे रहा है कि अब राजेंद्र शुक्ला चुक गए हैं। विंध्य की राजनीति में गौतम और शुक्ला की अदावत किसी से छुपी हुई नहीं है। शुक्ला शिवराज के खासम खास हैं और मार्च में चौथी बार मध्य प्रदेश की कमान संभालने के बाद शिवराज उन्हें अपनी कैबिनेट में देखना चाहते थे लेकिन गौतम की अगुवाई में विंध्य के विधायकों ने जिस तरह शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोला था उसके बाद ही वह मंत्री नहीं बन पाए थे। विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी शुक्ला का नाम नंबर वन पर था लेकिन इस बार फिर अपने ही गृह क्षेत्र के भाजपा विधायकों के विरोध ने उन्हें इस पद से वंचित करवा दिया।
चर्चा तो यह भी है कि यहां भी शिवराज के बजाय संगठन की पसंद को तवज्जो मिली।
• कुछ समय बाद ही सेवानिवृत्त होने जा रहे आईएएस अफसर मनोज श्रीवास्तव को यदि रेरा के अध्यक्ष पद पर मौका मिलता है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शीर्ष पदों पर संघ की पसंद को तवज्जो देना सरकार की बाध्यता हो गई। श्रीवास्तव की गिनती उन अफसरों में होती है जिन्होंने जनसंपर्क, धर्म- अध्यात्मऔर संस्कृति विभाग में रहते हुए संघ के एजेंडे को दमदारी से लागू करवाया। यही कारण है कि संघ के दिग्गज भी मौका आने पर श्रीवास्तव के पैरोकार बन जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है।
• मध्य प्रदेश काडर के 1988 बैच के 4 आईपीएस अफसरों का एंपैनलमेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद के लिए हो गया है। यानी यह अफसर भविष्य में डीजी स्तर के किसी भी पद के लिए पात्र रहेंगे इनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ,सीआईएसएफ और एनएसजी जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बल भी शामिल है। मध्य प्रदेश में इस बैच के 7 अधिकारी हैं। ऐसा बहुत कम होता है कि किसी बेच के इतने ज्यादा अफसरों को एक साथ ऐसा मौका मिले। ये अफसर हैं अरविंद कुमार, राजीव टंडन, एसएल थाउसेन और यू सी सारंगी। चारों अफसरों का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है और यही कारण है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में बहुत सूक्ष्म आकलन के बाद इन्हें डीजी पद के लिए फिट पाया है।
• आखिर क्या कारण है कि युवा आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह हर स्तर की लॉबिंग के बावजुद किसी जिले का कलेक्टर क्यों नहीं बन पा रहे है। यह इसलिए भी चौंकाने वाला है कि इन दिनों मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस प्रमोटी के बजाय डायरेक्ट आईएएस अफसरों को कलेक्ट्री के मामले में ज्यादा मौका दे रहे है। बताया यह जा रहा है कि सिंह पहले जिन जिलों में कलेक्टर रहे वहां के उनके कारनामे नई पदस्थापना में आड़े आ रहे हैं। और तो और इस धुरंधर अफसर ने मंत्रालय में रहते हुए जो शोहरत हासिल की वह भी उनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
चलते चलते
• यह सुनने में बड़ा अटपटा लगता है लेकिन सही है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके सबसे भरोसेमंद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्रसिंह के बीच इन दिनों पटरी नहीं बैठ रही है। अमला कुछ तबादलों से जुड़ा हुआ है हालांकि मेट्रो रेल से जुड़े एक अधिकारी को हटाकर मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह को साधने की कोशिश की है।
पुछल्ला
• जैसी की चर्चा है केंद्रीय विधि मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट को भेजी गई रिपोर्ट में प्रदेश के महाधिवक्ता रहे शशांक शेखर की कांग्रेस सांसद और ख्यात विधिवेत्ता विवेक तंखा से नजदीकी का उल्लेख जिस अंदाज में किया गया है वह उनके हाई कोर्ट जज बनने की राह में रोड़ा बन सकता है।
अब बात मीडिया की
• दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल बीते सप्ताह इंदौर में 2 दिन थे। सुधीर जी का सूक्ष्म आकलन आने वाले दिनों में समूह के कई लोगों पर गाज गिरा सकता है।
• नई दुनिया इंदौर के स्थानीय संपादक कौशल किशोर शुक्ला जिस अंदाज में अपने रिपोर्टरों से संवाद करते हैं वह उन्हें भारी पड़ने लगा है। कई रिपोर्टर अब उन्हें इसी अंदाज को लेकर कठघरे में खड़ा करने लगे हैं।
• इंदौर के प्रेस कांप्लेक्स के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रुख पर सबकी निगाहें हैं। स्थानीय स्तर से जो रिपोर्ट भोपाल भेजी गई है उसका मुख्यमंत्री एक बार पुनःपरीक्षण करवा सकते हैं।
• डिजीआना समूह का चैनल न्यूज़ वर्ल्ड जल्दी ही नए कलेवर में होगा। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में है।
• वरिष्ठ खेल पत्रकार किरण वाईकर नई भूमिका में हमारे सामने होंगे। नई दुनिया डॉट कॉम को अलविदा कहने के बाद वाईकर कुछ नया करने के मूड में है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले