देश की बात, आपके शहर से
Indore24°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsHealth & Fitness
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

बात यहां से शुरू करते है • क्या अपने समर्थकों को एडजस्ट करवाने में खर्च हो रही ज्योतिरादित्य सिंधिया की सारी ऊर्जा? क्या सिंधिया बीजेपी में भी कांग्रेस वाली गलती कर रहे हैं? ये सवाल सिंधिया के नजदीकी और शुभचिंतकों को परेशान कर रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बात यहां से शुरू करते है

 • क्या अपने समर्थकों को एडजस्ट करवाने में खर्च हो रही ज्योतिरादित्य सिंधिया की सारी ऊर्जा? क्या सिंधिया बीजेपी में भी कांग्रेस वाली गलती कर रहे हैं? ये सवाल सिंधिया के नजदीकी और शुभचिंतकों को परेशान कर रहे हैं।शिवराज मंत्रिमंडल में सिंधिया के दो सबसे बड़े समर्थक तुलसी सिलावट और गोविन्द राजपूत एक बार फिर शामिल हो गये। ये देर-सवेर होना ही था लेकिन परिस्थितियों ने इसमें सिंधिया की बड़ी ऊर्जा खर्च करवा दी। ‘महाराज’ को इसके लिये चार बार भोपाल आना पड़ा और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी दबाव बनाना पड़ा।

 • नगर और जिला इकाइयों के गठन के पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रायशुमारी की जो प्रक्रिया तय की है वह पार्टी के बड़े वर्ग को भरोसे में लेकर संगठन चलाने की उनकी रणनीति का ही एक हिस्सा है। वह पार्टी नेताओं के बीच यह संदेश देना चाहते हैं कि निर्णय में आपकी भी सहभागिता है या दूसरे शब्दों में नेता यह कह सके कि हमारी सहमति के बाद ही यह फैसले हुए हैं। अपनी संगठन क्षमता के लिए विख्यात बीडी शर्मा विद्यार्थी परिषद की जिस शैली में प्रदेश भाजपा संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं वह किसी दुरगामी रणनीति का ही एक हिस्सा है।

 • कमलनाथ दिल्ली जाएंगे या भोपाल में ही रहेंगे इसका फैसला तो नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होता दिख रहा है लेकिन कॉर्पोरेट स्टाइल में काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों कुछ बदले बदले से हैं। ‌ बार-बार घड़ी देखने और फिर खड़े होकर नमस्कार कर आगंतुक को विदा करने की अपनी शैली में अब कमलनाथ ने बदलाव किया है। जो भी उनसे मिलने पहुंच रहा है उससे वह बहुत गर्मजोशी से मिलते हैं, ध्यान से उसकी बात सुनते हैं और यह एहसास कराने की कोशिश करते हैं कि आपकी सलाह मेरे लिए बहुत कीमती है। कुछ मामलों में वे पार्टी के लोगों से मिले सुझाव पर अमल लाते भी देखें है।

 • गोविंद राजपूत की मंत्रिमंडल में वापसी हो गई और वह परिवहन विभाग भी फिर से पाने में सफल हो गए। निश्चित तौर पर यह शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सहमति बनने के बाद ही संभव हो पाया होगा। यह भी तय है कि अब विभाग के सारे सूत्र राजपूत के हाथों में ही रहेंगे। ऐसे में उनकी शिकायत सिंधिया तक पहुंचाने वाले परिवहन आयुक्त मुकेश जैन का क्या होगा इस पर सबकी नजरें। राजपूत जब मंत्री नहीं थे तब उनके और जैन के बीच हुए संवाद की रिकॉर्डिंग सिंधिया तक पहुंचाई गई थी और इसके बाद यह कहां जा रहा था कि अब शायद उन्हें परिवहन विभाग नहीं मिल पाए। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और यह भी स्पष्ट हो गया है कि सिंधिया राजपूत पर पहले की तरह ही कृपावंत है।‌

 • उद्योग जगत से पुराने रिश्ते अब मध्य प्रदेश के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सकलेचा देश के कई औद्योगिक घरानों को मध्यप्रदेश में ऐसे उद्योग लगाने के लिए रजामंद करने में सफल होते दिख रहे हैं जिनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले सखलेचा का एक और प्रस्ताव भी एमएसएमई सेक्टर को बहुत पसंद आ रहा है और वह यह है कि उद्योगपति सरकार से जमीन लेकर खुद उसे विकसित करें। शर्त बस यही रहेगी कि जमीन मिलने के 1 साल के भीतर उसे उद्योग शुरू करना होगा। ‌सखलेचा की तैयारी तो मध्यप्रदेश में छोटे उद्योगों को रियायती दर पर बिजली दिलवाने की भी है।

 • एम गोपाल रेड्डी के बाद मध्य प्रदेश के और कौन से आईएएस और आय पी एस अफसर केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर है ? इन दिनों वल्लभ भवन और पी एच क्यू दोनों जगह यही चर्चा गरमाई हुई है। अलग-अलग विभागों से जुड़े कुछ मामलों को खंगालते हुए अफसर अपने हिसाब से ऐसे नामों को चिन्हित करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कुछ वर्तमान नौकरशाहों के साथी सेवानिवृत्त हो चुके कुछ नौकरशाहों के नाम भी सामने आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर नौकरशाह एक समय में सपा के बेहद करीब रहे हैं चाहे वह भाजपा की सरकार रही हो या फिर कांग्रेस की।

 • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जिन वकीलों के नाम हाई कोर्ट जज के लिए आगे बढ़ाएं हैं उन नामों पर अगले 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा यानी यह तय होगा कि किसे जज बनाया जाए और किसे नहीं। ‌ इस सूची में इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के वकीलों के नाम हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से आगे बढ़ी यह सूची दिल्ली में अलग-अलग दफ्तरों से गुजरने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और अब वहीं पर अंतिम निर्णय होना है। पुराना अनुभव यह कहता है कि कुछ नाम तो बिना अनुमोदन के वापस लौटा दिए जाएंगे।

 • अभिनव कला समाज के मामले में इंदौर की कलाकार बिरादरी यह निगाहें अब राज्य सरकार पर टिकी हुई है। शहर के एक बड़े वर्ग ने सालों पहले गठित इस संस्था बर्बाद होने से बचाने के लिए एक प्रस्ताव सरकार को दिया है और इसे जल्दी से लागू करवाने में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से मदद भी मांगी है। अंदर खाने की खबर यह है कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस परिसर का स्वामित्व सरकार अपने हाथों में लेकर कला साहित्य और संस्कृति में रुचि रखने वाले शहर के प्रबुद्ध लोगों की एक समिति के माध्यम से इसका संचालन करवाएगी। संस्था को जो जमीन लीज पर दी गई थी उसकी अवधि भी समाप्त हो चुकी है। ‌

चलते चलते

 • भैया जी जोशी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अहम दायित्व से मुक्त होने के बाद सुरेश सोनी किस भूमिका में रहेंगे यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन उनकी माताजी के निधन के बाद जिस तरह देश भर के भाजपा नेता संवेदना प्रकट करने राजगढ़ पहुंचे उससे इतना तो संकेत मिल ही रहा है कि भूमिका कुछ भी मिले लेकिन दबदबा तो बरकरार रहेगा।

 • कांग्रेसी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने बलबूते पर मोहनखेड़ा में युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर इतने व्यवस्थित ढंग और अनुशासित तरीके से कैसे संपन्न करवा लिया। जवाब एक ही है सुनो सबकी और करो अपने मन की।

पुछल्ला

 • सज्जन वर्मा और अरुण यादव के बीच बढ़ती नजदीकी ने मध्यप्रदेश में कई नेताओं की नींद हराम कर रखी है। यह जुगलबंदी क्या गुल खिलाती है इस पर सबकी नजर है

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑