रक्षा क्षेत्र से जुड़े संवेदनशील मुद्दों की होगी जांच:एलएसी पर सड़क से सैनिकों के कपड़ों तक 10 मुद्दों की पड़ताल करेगी संसदीय समिति, लोकलेखा समिति मांगेगी रक्षा मंत्रालय से जवाब
लोकलेखा समिति की अध्यक्षता इस समय विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के पास है, दोनों सदनों की इस संयुक्त समिति में 15 लोकसभा और 7 राज्यसभा सदस्य हैं।
सीमा से सटे इलाकों में बनी सड़कों की गुणवत्ता का मामला हो या आयुध के निर्माण में देरी का मुद्दा, ये विषय समय-समय पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्टों में उठाए गए हैं। अब संसद की महत्वपूर्ण लोकलेखा समिति ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े ऐसे ही 10 से अधिक संवेदनशील मुद्दों की गहराई से पड़ताल करने का फैसला किया है। ताकि सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले इन विषयों पर मंत्रालय के स्तर पर जवाब तलब किया जा सके।
लोकलेखा समिति की अध्यक्षता इस समय विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के पास है। दोनों सदनों की इस संयुक्त समिति में 15 सदस्य लोकसभा से और 7 राज्यसभा से हैं। संसदीय समिति ने चीन की सरहद से लगी सड़कों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने का फैसला किया है। भास्कर ने इस बारे में रक्षा मंत्रालय से ताजा स्थिति की जानकारी के लिए सम्पर्क किया।
मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार चीन से लगे सीमा क्षेत्र में इस समय 61 सड़कों पर काम चल रहा है। ये सड़कें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हैं। कुल मिलाकर 3323 किलोमीटर की सड़कें बननी हैं जिनमें से 2600 से अधिक किलोमीटर लम्बी सड़कें बन गई हैं। अब भी 677 किलोमीटर की सड़कें बननी बाकी हैं।
ऊंची चोटियों पर सैनिकों के राशन का मुद्दा भी उठेगा
लोकलेखा समिति ने दूसरा बड़ा मुद्दा सियाचिन या अन्य ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों के विशेष कपड़ों पर और उन्हें मिलने वाले राशन का लिया है। इसे लेकर कैग ने भी अपनी आपत्तियां उठाई थीं।
समिति जिन अन्य मुद्दों की पड़ताल आने वाले समय में करने वाली है, वे हैं:
- धनुष तोपों में इस्तेमाल होने वाले गोलों के उत्पादन में देरी
- करीब डेढ़ दशक से अटकी इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना में हो रही अत्यधिक देरी
- ओएफबी में बनने वाले गोलों में देरी
- डिफेक्टिव एम्युनिशन के रिप्लेसमेंट में 62 करोड़ रु का नुकसान कैसे हुआ
- नौसेना युद्धपोतों से जुड़े हादसे
- भारतीय तटरक्षक बल में ढांचागत निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति
- स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम के विकास की समीक्षा
- पनडुब्बी रोधी लम्बी दूरी के टोही विमान नौसेना में शामिल करने का मुद्दा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 47 मिनट पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 1 घंटा पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 2 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 2 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 3 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 3 घंटे पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 4 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 5 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 17 घंटे पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 18 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 19 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले