देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 11 बार पढ़ी गई

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला:बिना वैक्सीनेशन के ऑफिस आने की नहीं मिलेगी अनुमति

दिल्ली में कोरोना की 3लहर की आशंकाओं को ध्यान में रखते रखते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Abhishek Raghuvanshi9 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली में कोरोना की 3लहर की आशंकाओं को ध्यान में रखते रखते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी बिना वैक्सीनेशन के ऑफिस आने कर्मचारियों के अपने कार्यालयों में एंट्री पर रोक लगा दिया है। दिल्ली सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन सरकारी कर्मचारियों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है उन्हें 16 अक्टूबर से कार्यालय में आने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन की फस्ट डोज नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारी ‘ऑन लीव’ माने जाएंगे।

डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सेक्शन 22 के तहत ये निर्देश
दिल्ली सरकार ने अपने ऑर्डर में कहा है कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथार्टी (डीडीएमए) ने माना है कि दिल्ली में कोविड 19 एक खतरा है। वहीं डब्लूएचओ ने कोरोना को पहले ही पेन्डेमिक घोषित कर रखा है और कोरोना से बचने के लिये जरूरी उपाय निर्धारित किए हैं। इसको लेकर कई आदेश और निर्देश विभिन्न संस्थाओं और प्राधिकरण की तरफ से जारी की जा रही है।
दिल्ली सरकार के अनुसार डीडीएमए ने 29 सितंबर को एक बैठक की थी। जिसमें सरकारी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्कूल के सभी स्टाफ और जनता के लिये काम करने वाले स्वयंसेवकों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने का निर्णय लिया गया है। इसी को मद्देनजर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सेक्शन 22 के तहत ये निर्देश दिए गए हैं।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को 15 से पहले पहली डोज जरूरी
दिल्ली सरकार के अनुसार सभी सरकारी कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्कूल के सभी स्टाफ के साथ ही जनता के लिए काम करने वाले स्वयंसेवकों 15 अक्टूबर से पहले कम से कम पहली डोज लग जानी चाहिए। ऊपर दिए गए जो भी कर्मचारी अगर तय समय सीमा तक अगर वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगवा पाते हैं तो उन्हें 16 अक्टूबर से ऑफिस आने की अनुमति नहीं होगी।

दि‍ल्ली में 63 लाख लोगों लग चुकी हैं दोनों डोज
दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में अब तक कोरोना वैक्सीन की करीब 2 करोड़ ( 1 करोड़ 87 लाख 49 हजार 78) डोज लग चुकी हैं। इसमें से 1 करोड़ 24 लाख 17 हजार 255 लोगों को पहली डोज, तो 63 लाख 31 हजार 823 को दोनों डोज लगी हैं। पहली डोज के लिए दिल्ली में अब सिर्फ 24 लाख लोग ही बचे हैं जबकि पहली डोज लेने वालों की संख्या 83% और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 43% तक पहुंच गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 16 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 18 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 18 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 18 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 19 घंटे पहले
बार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
↑