देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

भारत-रूस 2+2 डायलॉग राजनाथ-जयशंकर ने रूसी मंत्रियों के साथ की बातचीत, शाम को मोदी-पुतिन के बीच शिखर वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु से मीटिंग में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज एक दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi6 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज एक दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शाम 5.30 बजे हैदराबाद हाउस में बातचीत होगी। इससे पहले, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु से भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। राजनाथ ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते समय की परीक्षा में पास हुए हैं। वैश्विक शांति, समृद्धि, आपसी समझ और भरोसे जैसे अनेक मुद्दों पर दोनों देशों के साझे हित हैं।

इससे पहले सुबह 10.30 बजे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की थी। दोनों मुलाकातें 2+2 डायलॉग के तहत हुईं। चर्चा से पहले जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के बीच पार्टनरशिप बेहद खास है। मुझे यकीन है कि हमारी आज की चर्चा बेहद कामयाब रहेगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मीटिंग का फोटो।
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मीटिंग का फोटो।

भारत-रूस के बीच सोमवार को मीटिंग्स का शेड्यूल..

  • सुबह 10.30 बजे: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के बीच मुलाकात।
  • सुबह 11.30 बजे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु के बीच बातचीत।
  • शाम 5.30 बजे: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत चर्चा होगी। माना जा रहा है कि मोदी और पुतिन की बातचीत के बाद दोनों देश साझा बयान जारी कर सकते हैं। इस दौरान समझौतों का भी ऐलान किया जा सकता है। कोविड महामारी शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति का यह दूसरा विदेशी दौरा है।

पहली बार भारत-रूस में 2+2 बातचीत
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2+2 डायलॉग के तहत रूसी रक्षा और विदेश मंत्री से मुलाकात करने जा रहे हैं। भारत के साथ यह दर्जा हासिल करने वाला रूस चौथा देश है। इसके तहत पहले से आने वाले बाकी 3 देश क्वॉड के सदस्य हैं। ये हैं- अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया।

रूस-भारत में 10 समझौते हो सकते हैं
रूसी एक्सपर्ट एंड्री कोर्योब ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘मोदी-पुतिन के अलावा दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की बातचीत यह साबित करती है कि दोनों देश एक-दूसरे को कितनी अहमियत देते हैं। मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच कम से कम 10 समझौते हो सकते हैं। ट्रेड, एनर्जी, कल्चर, डिफेंस, स्पेस और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में तो दोनों देशों का आगे बढ़ना तय है। दोनों ही नहीं चाहते कि इस मामले में किसी तीसरे देश का दखल हो।’

भारत-रूस की बातचीत पर चीन-अमेरिका की नजर
भारत ने रूस के साथ भी 2+2 बातचीत शुरू की है। इसका सीधा सा मतलब है कि दोनों देशों के रिश्ते अब हर तरह से आगे बढ़ने जा रहे हैं। इस यात्रा से इसके सबूत भी मिल जाएंगे। साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बावजूद दोनों देशों के बीच यह अहम बातचीत हो रही है। लिहाजा चीन, अमेरिका के साथ पाकिस्तान की भी इस बातचीत पर नजर होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 4 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 4 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 4 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 4 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 4 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 4 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 4 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑