देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 16 बार पढ़ी गई

ऑनलाइन ग्राहकों पर 5-स्टार रेटिंग देने का दबाव बना रहे विक्रेता; ब्रिटिश नियामक ऐसे ही मामलों में कर रहा जांच

किसी भी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने के लिए उपभोक्ता सबसे अधिक भरोसा उस प्रोडक्ट की रेटिंग और रिव्यू पर करते हैं। लेकिन, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से रेटिंग और रिव्यू के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi6 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

किसी भी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने के लिए उपभोक्ता सबसे अधिक भरोसा उस प्रोडक्ट की रेटिंग और रिव्यू पर करते हैं। लेकिन, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से रेटिंग और रिव्यू के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश की दो सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कई विक्रेता खरीदारों पर प्रोडक्ट को 5 स्टार रेटिंग देने का दबाव बना रहे हैं।

अमेजन से वेट मशीन खरीदने वाले वेरिफाइड कस्टमर विश्वास शाह कहते हैं- प्रोडक्ट खरीदने के बाद विक्रेता की ओर से कॉल आया कि आप हमें अमेजन पर 5 स्टार रेटिंग दीजिए, इसके बाद आपको वारंटी ईमेल कर देंगे। इसी तरह, फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने वाले सूरत के एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें प्रोडक्ट खरीदने के बाद 5 स्टार रेटिंग देने पर 6 महीने अतिरिक्त वारंटी का लालच दिया गया।

उन्होंने कहा कि सामान्य सा प्रोडक्ट होने के बाद भी उसकी रेटिंग काफी हाई थी, इसका मतलब है कि विक्रेता ने इसी तरह हाई रेटिंग हासिल की है। उपभोक्ता अधिकार संगठन ‘कंज्यूमर वॉइस’ के चीफ ऑपरेटिंग अफसर असीम सान्याल कहते हैं- विकसित देशों में फेक रिव्यू-रेटिंग के खिलाफ कानून हैं, पर भारत में नहीं है। इसका फायदा ई-कॉमर्स कंपनियाें के जरिए सामान बेचने वाले विक्रेता उठाते हैं।

अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने बताया- ‘हमारी टीम फर्जी रिव्यू-रेटिंग का पता लगाने और उन्हें रोकने का काम करती है। 2020 में हमने 20 करोड़ से अधिक संदिग्ध फेक रिव्यू हटाए। इनमें से 99% से अधिक फेक रिव्यू हमने खुद खोजे थे। फ्लिपकार्ट ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

फर्जी रिव्यू के खिलाफ कानून नहीं, इसी का फायदा उठा रहे विक्रेता
ब्रिटिश नियामक ‘कंपटीशन एंड मार्केट अथॉरिटी’ (सीएमए) ने इसी साल जून में अमेजन और गूगल के खिलाफ जांच शुरू की है। आरोप है कि अमेजन और गूगल ने नकली रिव्यू की समस्या सुलझाने के प्रयास नहीं किए, जो कि ब्रिटेन में कानून का उल्लंघन है। सीएमए के सीईओ एंड्रिया कोसेली ने जांच शुरू करते वक्त कहा था कि फर्जी रिव्यू पढ़कर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोग भ्रमित होते हैं। अगर कुछ कारोबारी 5 स्टार रिव्यू की बदौलत प्रोडक्ट्स और सेवाओं को उम्दा बताकर उनकी ज्यादा बिक्री करने में सफल हो जाते हैं, तो कानून के जरिए उन्हें ऐसा करने से रोका जाना चाहिए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 3 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 4 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 4 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 4 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 4 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑