पोर्न रैकेट के अपराधी 2-3 डॉलर में नाबालिगों से पोस्ट करवाते थे बच्चों के अश्लील वीडियो; डार्क वेब, सोशल मीडिया पर 300 ग्रुप्स
सीबीआई ने 14 राज्यों में मारे थे छापे सीबीआई छापे के बाद सामने आए चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली बातों का खुलासा हुआ।
- सीबीआई ने 14 राज्यों में मारे थे छापे
सीबीआई छापे के बाद सामने आए चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली बातों का खुलासा हुआ।पोर्नोग्राफी रैकेट में शामिल अपराधी बच्चों से ही इंटरनेट पर अश्लील वीडियो के लिंक शेयर करवाते थे। इसके बदले इन बच्चों को प्रति वीडियो दो से तीन डॉलर (करीब 210 रु.) दिए जाते थे। अब तक इसमें राजस्थान के नागौर के भी एक नाबालिग का नाम सामने आया है। एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि जब टीम साइबर ट्रैकिंग करते हुए नागौर के एक आरोपी तक पहुंची तो वह 17 साल का लड़का निकला।
यह सोशल मीडिया और अन्य एप्लीकेशन्स के जरिए बड़ी चेन का हिस्सा बना था। फिलहाल इस आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पैसे के सोर्स और लेन-देन की जांच की जा रही है। सीबीआई के एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस गैंग में कई नाबालिग भी शामिल थे। इनमें से कई आरोपी डार्क वेब के जरिए विदेशियों से संपर्क में आए थे। ये युवा ग्रुप में बच्चों के अश्लील वीडियो डालते थे।
गौरतलब है कि बच्चों के अश्लील वीडियो शेयर करने के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को देश के 14 राज्यों के 45 जिलों में छापेमारी की। इनमें राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश शामिल हैं। शुक्रवार को अजमेर के एक आरोपी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। केस में इंटरनेशनल एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
इन चार सवालों से समझिए कैसे काम करता था ये रैकेट
1. कैसे शेयर होते थे पोर्न के लिंक?
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार आराेपियों ने ‘ओनली चाइल्ड सेक्स वीडियो’ नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया था। आरोपी इसमें अश्लील वीडियो के लिंक डालते थे। विदेशी आरोपी इन वीडियो को वेबसाइट होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते थे। इन्ही प्लेटफॉर्म से इनके खाते भी लिंक थे। जिसमें पैसों का भुगतान किया जाता था। अभी काफी खुलासा होना बाकी है।
2. सीबीआई ने क्या कार्रवाई की है?
बच्चों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को देश के 14 राज्यों के 45 जिलों में छापेमारी की थी। केस में भारत सहित इंटरनेशनल लिंक भी तलाशे जा रहे हैं।
3. किन देशों में फैला है यह नेटवर्क?
चाइल्ड पोर्न शेयर करने वाले ये ग्रुप्स 9 से ज्यादा देशों में शामिल हैं। इनमें पाकिस्तान (36), कनाडा (35), अमेरिका (35), बांग्लादेश (31), श्रीलंका (30), नाइजीरिया (28), अजरबैजान (27) भी हैं। यमन (24) और मलेशिया (22) में ग्रुप्स की पहचान हो चुकी है।
4. कैसे हुई ऑपरेशन की शुरुआत?
सीबीआई ने जुलाई में इंटरपोल विक्टिम आइडेंटिफिकेशन टास्क फोर्स के साथ मिलकर गोवा से एक आरोपी को पकड़ा था। जांच में पता चला कि उसने गोवा और महाराष्ट्र में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों का शोषण किया था। वह मोबाइल पर इनकी रिकॉर्डिंग करता था और क्लिप व तस्वीरों को डार्कवेब के माध्यम से बेच देता था। यहीं से सीबीआई ने कड़ी से कड़ी जोड़ने का काम शुरू किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 16 मिनट पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले