पाकिस्तान में दिवाली से पहले नापाक हरकत:सिंध प्रांत में मंदिर में चोरी; चांदी के 10 तोला हार और 25 हजार रुपए चुराए गए
पाकिस्तान के कोटरी शहर में चोरों ने हिंदू मंदिर से गहने और कैश चुरा लिया। बुधवार को हुई इस वारदात में चोरों ने तीन चांदी के हार और मंदिर की दानपेटी से 25 हजार रुपए कैश चुरा लिया गया।
पाकिस्तान के कोटरी शहर में चोरों ने हिंदू मंदिर से गहने और कैश चुरा लिया। बुधवार को हुई इस वारदात में चोरों ने तीन चांदी के हार और मंदिर की दानपेटी से 25 हजार रुपए कैश चुरा लिया गया। पुलिस ने मंदिर के केयरटेकर भगवानदास की शिकायत पर इस मामले में सेक्शन 457, 380, 295 और 297 के तहत केस दर्ज किया है।
पाकिस्तानी अखबर डॉन न्यूज के मुताबिक, चोरों ने कोटरी में देवी मां मंदिर को ताला तोड़ा और भगवान की मूर्तियों के गले में पहनाए गए चांदी के तीन हार और दान पेटी से करीब 25 हजार रुपए चुरा लिए। भगवानदास के मुताबिक, चांदी के तीनों हारों का वजन 10 तोला था।
चोरी की FIR दर्ज
जमशोरो SSP जावेद बलोच ने कहा कि मंदिर प्रबंधन को शक है कि पास के रहवासी इलाके से किसी ने मंदिर में लूट की। उन्होंने इस बात से इनकार किया मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा को या मंदिर को खंड़ित किया गया।
हालांकि सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद ईरानी ने SSP को FIR दाखिल करने और आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन में हिंदू समुदाय दीवाली का त्योहार मनाने जा रहा है, ऐसे समय में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने SSP को यह आदेश भी दिया कि मंदिरों के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी जाए ताकि ऐसी वारदातों को पहले ही रोका जा सके।
जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में हुई थी तोड़फोड़
दो महीने पहले जन्माष्टमी के अवसर पर यहां के सिंध प्रांत के संघार जिले के खिर्पो इलाके में मंदिर में तोड़फोड़ की गई। यह मंदिर भगवान कृष्ण का है। इसमें रखी मूर्तियों को तोड़ दिया गया और वहां मौजूद हिंदुओं से मारपीट और बदसलूकी की गई। सिंध में हुई घटना की जानकारी पाकिस्तान के ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट राहत आस्टिन ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था- मंदिर पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि यहां हिंदू समुदाय धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने जुटे थे।
बांग्लादेश में भी मंदिरों पर हुए हमले
बांग्लादेश में नवदुर्गा के नौ दिनों में कई इलाकों में पूजां पंड़ालों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। यह हमले 13 अक्टूबर से शुरू हुए जब अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ हुई। चिट्टागांव के कोमिला इलाके में दुर्गा पंडालों पर हुए हमलों में 4 लोगों की मौत हुई थी। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि पूजा पंडाल में कुरान मिली है, जिसके बाद कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं। चांदपुर, चिट्टागांव, गाजीपुर, बंदरबन, चपाईनवाबगंज और मौलवीबाजार में कई पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की गई।
इसके बाद भीड़ ने नोआखाली में इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की। मंदिर की समिति ने दावा किया है कि 200 लोगों की भीड़ ने इस्कॉन के एक सदस्य पार्थो दास को बेरहमी से मार डाला, जिनका शव मंदिर के पास वाले तालाब में मिला। शुक्रवार को नोआखाली जिले में ही बेगमगंज इलाके में जतन कुमार साहा नाम के एक शख्स को मार डाला गया, जबकि 17 लोग घायल हुए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

