पर्युषण की घर-घर स्थापना और सजावट में ,अनिता भटेवरा, श्रद्धा और मयूरी विजेता रहे,महावीर बाग पर प.पू. प्रवीण ऋषि म.सा. की निश्रा में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण
महावीर बाग पर चल रहे चातुर्मास के दौरान पर्युषण पर्व पर घर-घर में स्थापना और सजावट के लिए आयोजित स्पर्धा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए।
महावीर बाग पर चल रहे चातुर्मास के दौरान पर्युषण पर्व पर घर-घर में स्थापना और सजावट के लिए आयोजित स्पर्धा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। सुबह धर्मसभा के बाद उपाध्यायश्री प.पू प्रवीण ़ऋषि म.सा. की निश्रा में घोषित किए गए नतीजों में अनिता भटेवरा प्रथम, श्रद्धा आंचलिया द्वितीय एवं मयूरी धाकड़ तृतीय विजेता रहे। ग्यारह अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पर्युषण के दस दिवसीय महोत्सव के दौरान पहली बार पर्युषण की स्थापना घर-घर करने का आव्हान किया गया था। श्रावक-श्राविकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः 21 हजार, 11 हजार एवं 5100 रू. के पुरस्कार देने की घोषणा गुरूभक्त विमल चौरड़िया ने की थी। घर-घर में की गई सजावट के वीडियो एवं फोटो के आधार पर चयन समिति के प्रमुख टी.सी. जैन एवं साथियों ने आज नतीजों की घोषणा की। प्रथम तीन विजेताओं के अलावा रमेश चौरड़िया, अदिति झेलावत, श्रुति अनिल झेलावत, नीता छाजेड़, सपना बोथरा, अनिता कोठारी, गौरी छाजेड़, धर्मश्री जैन भटेवरा, हिम्मत मेहता, रूचि जैन एवं खुशी मोदी को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। विजेताओं को संघ के महामंत्री रमेश भंडारी, प्रकाश भटेवरा, सतीश तांतेड़, अशोक बाबू सेठ वोरा, सुनीता छजलानी, सुशीला निमजा, संतोष मामा आदि ने पुरस्कृत किया। संचालन संतोष जैन ने किया और आभार माना प्रकाश भटेवरा ने।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले