देश की बात, आपके शहर से
Indore24°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
देह व्यापार मामले में इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता 42 गिरफ्तार, 7 की तलाश जारी
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

देह व्यापार मामले में इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता 42 गिरफ्तार, 7 की तलाश जारी

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले साल सितंबर माह में विजय नगर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर इलाके से देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर 21 लड़कियों को मुक्त कराया था जिनमें से कई लड़कियां बांग्लादेश की थी।

Abhishek Raghuvanshi30 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले साल सितंबर माह में विजय नगर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर इलाके से देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर 21 लड़कियों को मुक्त कराया था जिनमें से कई लड़कियां बांग्लादेश की थी। इसके बाद उस दौरान पूरे मामले के तार एमडीएमए ड्रग्स मामले से जुड़े थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वही इस वर्ष 15 नवंबर को विजय नगर की एक होटल में दबिश दी गई थी जिसके बाद युवक युवतियों को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया गया था तब 3 युवतियों की पहचान पर पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ में पता चला कि युवतियां बांग्लादेश से अवैध तरीके से बार्डर पार कराकर लाई गई थी।बता दे कि पुलिस को हर मामले में विजय दत्त नामक शख्स की ही शिकायत मिल रही थी। लिहाजा, मुंबई के विजय दत्त को ढूंढकर गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि आरोपी हर वक्त अलर्ट मोड पर रहता था और अपनी विजय दत्त वाली पहचान भी नही उजागर करता था। हालांकि, ये बात अलग है कि इंदौर पुलिस ने पहली ही शिकायत के बाद विजय दत्त की मिस्ट्री सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इन्दौर के विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक शिकायत के बाद विजय दत्त को ढूंढने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मदद ली गई और फिर विजय दत्त गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए है।
उन्होंने बताया कि विजय दत्त का असली नाम मोमिनुल हुसैन है जो बांग्लादेश के पावना गांव का रहने वाला है। वो 10 साल पहले बांग्लादेश से भारत आया था और फिर उसने फर्जी तरीके से राशन कार्ड और उसके आधार पर पेन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट विजय दत्त के नाम से बनवा लिया था। विजय दत्त उर्फ मोमिनुल ने भारत मे कदम रखते ही सेक्स के धंधे में अपनी किस्मत आजमाई और वो शुरुआत में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक विजय दत्त ने देह व्यापार फैलाना शुरू किया और फिर वो बांग्लादेश में अपनी पत्नि के एनजीओ और दलालों की मदद से मानव तस्करी कर अवैध रूप से सीमा पार करवाकर गरीब व बेसहारा युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर भारत बुलवाता था। इसके बाद उसका टेरर शुरू हो जाता था वो युवतियों को अपने गिरोह की मदद से पहले तो पासपोर्ट न होने के चलते धमकाता था। यदि उसके बाद भी युवतियां नही मानती थी तो वो एमडीएमए ड्रग्स की लत लगा देता था। वही कई युवतियों को तो वो पहले खुद इस्तेमाल करता था और फिर मार्केट में वस्तुओं की तरह बेच देता था।

देश के हर प्रदेश में अपना गिरोह बनाने वाले विजय दत्त उर्फ मोमिनुल को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने उसके सेक्स रैकेट के कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही 7 अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। बता दे कि विजय दत्त द्वारा लड़कियों को बेचने और किराये पर देने का तरीका भी डिजिटल था वो पहले लड़कियों की नुमाइश वीडियो कॉल कर करवाता था और उसके साप्ताहिक या मासिक आधार पर किराये से देता था या फिर हमेशा के लिए दलालों को बेच देता था। वही लड़कियों को देश मे भेजने के लिए बोली के आधार पर हवाई तो कभी रेल सफर के जरिये अलग अलग शहरों में भेजता था।

वही जो युवतियां धंधा करती थी उनसे ज्यादा काम कराने के लिए वो शरीर के खास अंगों को सुन्न करने के लिए एनेशथेटिक पद्धति उपयोग करता था ताकि युवतियां दिन रात की शिफ्ट कर सके। वही आरोपी मोमिनुल के बैंक अकाउंट जब पुलिस ने खंगाले तो उसके अकाउंट से 80 लाख रुपये पूलिस को मिले है फिलहाल पुलिस अकाउंट को सील करा कर आरोपी के अन्य बैंक अकाउंटों के बारे में पूछताछ कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑