देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले पांच आरोपी इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।

तेंदुए की खाल के तस्कर, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में। तांत्रिक क्रियाओं मे किया जाता है तेंदुए की खाल व नाखुन का उपयोग, आरोपीगण इन्हें अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से मुहमांगी कीमत में बेचने वाले थे।

Abhishek Raghuvanshi20 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • तेंदुए की खाल के तस्कर, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।
  • तांत्रिक क्रियाओं मे किया जाता है तेंदुए की खाल व नाखुन का उपयोग, आरोपीगण इन्हें अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से मुहमांगी कीमत में बेचने वाले थे।
  • तेंदुआ की खाल व नाखुनो की अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 70 लाख रूपये।
  • आरोपीयों मे एक शिकारी भी शामिल जो पहले भी जा चुका है, हिरन के शिकार मे जेल, साथी तस्करो को वन्य जीव मारकर करता था खाल व नाखुनो की तस्करी।
  • पांचो आरोपियों से तेंदुआ की खाल व हड्डी, 08 नाखून, भरमार बन्दुक, एक दो पहिया वाहन(कुल मशरूका कीमत लगभग 70 लाख) जप्त।
  • आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव(संरक्षण) अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।

पुलिस, उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा जिले में वन्य जीवों एवं प्राणियों की तस्करी को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी व पुलिस अधीक्षक (पश्निम) श्री महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महू) श्री पुनीत गेहलोत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री अजय वाजपायी व उप पुलिस अधीक्षक(अपराध) श्री अनिल सिंह चौहान व्दारा क्राईम ब्रांच की टीम व थाना खुडैल को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे ।

उक्त निर्देशो के तारतम्य मे क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से खुडैल क्षेत्र में वन्य जीव प्राणी की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी कि कुछ लोग तेंदुआ की खाल व नाखुनो को बेचने की फिराक मे है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

उपरोक्त प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना खुडैल के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर पांच व्यक्तियों को घेराबन्दी कर पकडा व नाम पुछते 1.चंपालाल कन्नौजे पिता भूराजी कन्नोजे उम्र 48 साल नि. पठारीपाला तह. बागली जिला देवास 2. शाहरूख पिता रहीस खान उम्र 24 साल नि. 539 आजाद नगर इंदौर 3. अहमदरजा उर्फ सोनू पिता मो. नासिर उम्र 21 साल नि. काजी पलासिया खुडैल इंदौर 4.यासीनअली पिता निसार अली उम्र 56साल नि. ग्राम निवाली जिला बडवानी 5. सलीम पिता स्व. कुदरत खॉन उम्र 50 साल नि. 539 आजाद नगर इंदौर का बताया।

आरोपियों की तलाशी लेते पांचो आरोपियो से तेंदुआ की खाल, 08 नाखून के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की गई जिसमे आरोपी शिकारी चंपालाल कन्नौजे के द्वारा बताया की स्वंय के गांव पठारीपाला मे स्वंय की भरमार बंदुक से तेंदुए का शिकार किया व खाल व नाखून निकालकर अपने अन्य चार साथी तस्करो को लाखो रूपये मे बेचने के लिये दिये एवं आरोपी शिकारी चंपालाल जिला देवास मे हिरन के शिकार मे पहले भी अपने अन्य साथीयों के साथ जेल जा चुका है ।

पांचो आरोपीयों से तेंदुआ की खाल, 08 नाखून, भरमार बन्दुक, एक दो पहिया वाहन जप्त कर थाना खुडैल मे वन्य जीव(संरक्षण) अधिनियम 1972 धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध किया गया।

किन-किन जगहों पर आरोपियों ने पूर्व में वन्य प्राणी की तस्करी की है । इस संबंध में गिरफ्तार आरोपीयो का रिमांड लेकर पूछताछ की जायेगी जिसमें और तस्करो की गिरफ्तारी संभव है ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑