गणतंत्र दिवस के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न
सोमवार को टीएल बैठक के पश्चात 26 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये बैठक आयोजित की गई।
सोमवार को टीएल बैठक के पश्चात 26 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने बताया कि पूर्व की भाति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जायेगा। आयोजन के प्रभारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नियुक्त किया गया है। उन्होंने उक्त आयोजन के लिये सभी संबंधित अधिकारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी जवाब देही के साथ ससमय पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हेतु की जाने वाली समुचित व्यवस्थाओं को कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन द्वारा जारी की गई नवीन गाइड लाइन के अनुसार किया जायेगा।
अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय में गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जायेगा। तद्पश्चात परेड का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये इस वर्ष परेड में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, शैर्य दल आदि भाग नहीं ले सकेंगे। इसी तरह छात्र-छात्राओं को भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जायेगा। साथ ही किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।
अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा झाकियां प्रदर्शित की जायेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को नवाचार विषयों पर आकर्षक झाकी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नेहरू स्टेडियम में समतलीकरण सहित बेरिकेटिंग, टेन्ट, मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के साथ नगरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जायेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा। अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले