कोविड में माता-पिता को खोने वाले 230 से ज़्यादा बच्चों को मिला स्कूल में एडमिशन, सांसद शंकर लालवानी की मुहिम रंग लाई
पालकों के साथ सांसद लालवानी भी भावुक नज़र आएबच्चों की शिक्षा ना रुके ये संकल्प लिया थाबड़े बच्चों के कॉलेज की भी व्यवस्था करेंगेज़रुरतमंदों को नौकरी की व्यवस्था भी करेंगे सांसद लालवानीबहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण भी देंगेसांसद सेवा संकल्प के तहत शंकर लालवानी की मुहिम रविवार को सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई और कोविड में अभिभावक को खोने वाले 230 से ज़्यादा बच्चों को स्कूल में एडमिशन मिल गया।
- पालकों के साथ सांसद लालवानी भी भावुक नज़र आए
- बच्चों की शिक्षा ना रुके ये संकल्प लिया था
- बड़े बच्चों के कॉलेज की भी व्यवस्था करेंगे
- ज़रुरतमंदों को नौकरी की व्यवस्था भी करेंगे सांसद लालवानी
- बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण भी देंगे
- सांसद सेवा संकल्प के तहत शंकर लालवानी की मुहिम
रविवार को सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई और कोविड में अभिभावक को खोने वाले 230 से ज़्यादा बच्चों को स्कूल में एडमिशन मिल गया। जाल सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सर्टिफिकेट एवं चेक का वितरण किया।
इस दौरान सांसद शंकर लालवानी बेहद भावुक नज़र आए। सांसद लालवानी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि ‘एक बच्ची आई थी और उसने कहा कि वो पढ़ाई जारी नहीं रख पाएगी क्योंकि छोटे भाई-बहनों को पढ़ाना है। इस पर मैंने कहा कि आप भी पढ़ाई करेंगी और आपके भाई-बहन भी पढेंगे।’
सांसद शंकर लालवानी ने कोविड में जान गंवाने वालों को श्रध्दांजलि दी और कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार शिक्षा ही है।
इसलिए जब कोविड में अभिभावकों को गंवाने वाले बच्चों की शिक्षा का सवाल आया तो उन्होंने प्रण किया था कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी।
सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनसे लगातार काम करने की प्रेरणा मिलती है।
सांसद लालवानी ने कहा कि अभी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की व्यवस्था की गई है और बुधवार को कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बैठक होगी और जल्द ही उनके एडमिशन की भी व्यवस्था की जाएगी।
सांसद लालवानी ने कहा कि हम जल्द ही नौकरी करने की इच्छुक माताओं-बहनों के लिए उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
कलेक्टर मनीष सिंह ने सांसद लालवानी के इस अभिनव प्रयास की तारीफ की। वहीं समाजसेवी अनिल भंडारी ने कहा कि ‘सांसद शंकर लालवानी ने ये बहुत बड़ा काम हाथ में लिया और इतने कम समय में इसे पूरा भी कर लिया। ऐसा करने वाले वे देश के एकमात्र सांसद है।’
इस मौके पर कई बच्चों और पेरेंट्स ने सांसद लालवानी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अब उन्हें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जागी है। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों और बच्चों ने सांसद शंकर लालवानी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कई बच्चों ने कहा कि उन्होंने कोविड में अपने पिता को खोया है लेकिन सांसद शंकर लालवानी के रुप में अभिभावक मिल गए हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, और कमेटी के सदस्य समाजसेवी अनिल भंडारी, केतन भंडारी, सावन लड्ढा, विशाल गिदवानी, यूके झा, आरके शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल भंडारी और आभार प्रदर्शन सावन लड्ढा ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
