देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल लोगों को वापस करवा कर, लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान

सिटीजन कॉप एप्प (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही। आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 411 गुम मोबाईल फोन, किये गये सुपुर्द।

Abhishek Raghuvanshi21 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • सिटीजन कॉप एप्प (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।
  • आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 411 गुम मोबाईल फोन, किये गये सुपुर्द।
    गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे दिल्ली, मुम्बई, बिहार, राजस्थान, उडीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि से किये गए बरामद।
  • वर्ष 2021 मे गुम मोबाईल की शिकायतों में से आज तक 835 मोबाईल फोन की पतासाजी की गई जिन्हे पुलिस ने आवेदकों को किया हैं सुपुर्द।
  • बरामद मोबाईल फोन कीमती लगभग 1 करोड़ 20 लाख रूपयें।
  • आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनीयों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद।
  • शहर में बढ़ा है, Citizen Cop Application पर Online Complaint करने की ओर जनता का रूझान।

इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं उचित वांछनीय वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व अपराध शाखा) इंदौर श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त क्राईम ब्रांच इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशो के पालन मे अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2021 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर तथा प्रदेश व देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, उन्हें बरामद किया गया। कुल 411 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं, जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं।

बरामद मोबाईल फोन में 02 आईफोन, 16 वन प्लस, 63 सेमसंग, 59 ओप्पों, 137 वीवों, 58 रेडमी, 52 रियल मी, 02 मोटोरोला, 06 हॉनर, 03 नोकिया, 03 आसुस, 02 माइक्रोमेक्स, 04 टेक्नो, 02 जिओनी, 01 एलजी एवं 01 सोनी कम्पनियों के हैं।

इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप एप्लीकेशन’ (Citizen Cop Application) वास्तव में एक Android Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report an incident, और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है।

Report lost article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2021 मे 5618 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें कार्यवाही करते हुये 835 मोबाईल फोन की पतारसी की जाकर आवेदकों को उनके मोबाईल थानों के माध्यम से सुपुर्द किये गये हैं।

आज 411 मोबाईल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।

गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढूंढना सम्भव नही हैं।

’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन कॉप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहॅुचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।’’

मोबाईल गुमने/चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें। (Process of Complaint)
★ प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें (Download) ।
★ खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें (Select Option) ।
★ एग्री करें (Agree) ।
खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें- MOBILE+SIM CARD (Select) ।
★ पूर्ण फार्म भरें (Fill Complete Form) ।
★ बिल/थाने की शिकायत कॉपी, की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें (Upload Photo) ।
★ सबमिट करे (Submit) ।
★ कन्फर्म करें (Confirm) ।
★ कंप्लेन नंबर सेव करें (Save) ।
★ मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑