आईटी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं युवाओं को रोजगार देने के लिये शीघ्र ही आयोजित होगा जॉबफेयर
मंत्री श्री सखलेचा ने आईटी सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से की चर्चा प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि आईटी सेक्टर में वर्तमान में रोजगार की अपार संभावनएं है।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि आईटी सेक्टर में वर्तमान में रोजगार की अपार संभावनएं है। इस सेक्टर में प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसके लिये राज्य शासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये इंदौर में शीघ्र ही आईटी सेक्टर की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से जॉबफेयर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा अगले माह इंदौर में ही आईटी कंपनियों, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं इस सेक्टर के विद्यार्थियों का संयुक्त सेमिनार भी आयोजित किया जायेगा।
श्री सखलेचा ने यह बात आज इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स में आईटी सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने आईटी कंपनियों की समस्याओं को सुना और कहा कि उनका हर संभव निराकरण किया जायेगा। उन्होंने आईटी सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपनी कंपनियों की ग्रोथ को डबल करें। राज्य शासन द्वारा उन्हें पूरी मदद दी जायेगी। आईटी सेक्टर की कंपनियों की ग्रोथ होगी तो युवाओं को अधिक संख्या में रोजगार भी मिलेगा। श्री सखलेचा ने कहा कि आज जरूरत है कि हम युवाओं को कंपनियों की जरूरत के मान से शिक्षण और प्रशिक्षण दें। इसके लिये आईटी कंपनियां सहयोग करें। वे इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ मिलकर युवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार शार्ट टर्म का प्रशिक्षण देवें। इसके लिये वे फेकल्टी भी उपलब्ध करायें। इसके लिये इंदौर में जल्द ही संयुक्त सेमिनार भी आयोजित किया जायेगा। श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश में आईटी के क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिये सभी संभव प्रयास किये जा रहे है। अनेक नवाचार भी हो रहे है। कंपनियों को अनेक सुविधाएं दी जा रही है। उन्हें 40 प्रतिशत तक की केपिटल सब्सिडी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र में सेवाएं देने वाली इकाईयां अपना ऐसोसिएशन भी बनाये। इसके माध्यम से वे युवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षण प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी करें।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम लिमिटेड की सीजीएम सुश्री अंजू पवन भदौरिया, इंदौर के जीएम श्री द्वारकेश सराफ सहित आईटी कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रमोद बाकलीवाल, श्री कुलदीप कुंदन, श्री महेन्द्र पाटीदार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
मंत्री श्री सखलेचा ने इसके पूर्व सुपर कॉरिडोर पर स्थित टीसीएस और इंन्फोसिस का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने उक्त कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी गतिविधियों की पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी ली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले