अभिनव कला समाज में हुआ इंदौर की सुरीली गायिकाओं का सम्मान लताजी-आशाजी के चुनिंदा गीतों की उम्दा पेशकश भी
प्रसिद्ध गायिका लताजी और आशाजी के जन्मदिवस और डॉटर्स डे के अवसर पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का अभिनंदन किया गया।
प्रसिद्ध गायिका लताजी और आशाजी के जन्मदिवस और डॉटर्स डे के अवसर पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का अभिनंदन किया गया।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राज्य मंत्री
मंत्री प्रदीप पटेल,संगीतज्ञ पं. सुनील मसूरकर, सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर, पूर्व पार्षद चंदू राव शिंदे, शिक्षाविद अवधेश दवे और वरिष्ठ पत्रकार अनमोल तिवारी ने अभिनव कला समाज, में आयोजित समारोह ‘लताशा’ में शहर की सुरीली गायिकाओं को प्रतीक चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।अतिथियों ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि इंदौर की बेटी भारत रत्न लताजी और प्रसिद्ध गायिका आशाजी के नाम पर शहर की अनेक गायिकाओं को सम्मानित किया गया। इन गायिकाओं ने अपनी सुमधुर आवाज़ से सिद्ध किया है कि उन्होंने बेहतर तालीम हांसिल कर आज यह ख़ास मुकाम बनाया है।
इस अवसर पर गायिकाओं ने लताजी एवं आशाजी के सुप्रसिद्व चुनिंदा गीत भी पेश किये जिसमें प्रमुख थे-मेरी सांसों को जो महका रही है,पिया तोसे नैना लागे रे,अजी रूठकर अब कहाँ जाइयेगा, साथी रे भूल न जाना मेरा प्यार, ओ घटा सांवरी, आओ हुजूर तुमको सितारों में,यारा सिली सिली, कजरा महोब्बत वाला,मैं चंदा तू चांदनी।
कार्यक्रम में संगीत संयोजन दीपेश जैन था।सहयोगी कलाकार थे विजय राव तबला, प्रशांत गौड़ गिटार, अमित शर्मा ऑक्टोपेड, जयेंद्र रावल ढोलक-कांगों। सूत्र संचालन आशीष शुक्ला टोनी ने किया।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम ‘लताशा’ में शहर की जानी-मानी गायिका मोना शेवड़े,श्रद्धा जगताप, सपना केकरे, अर्पिता बोबडे, कविता श्रीवास्तव, सोनाली पुराणिक, शिफा अंसारी, संध्या गरवाल, शिवांगी मिश्रा पाठक, अनिका अग्रवाल,नूपुर पंडित, निधि नागर,नूपुर गडकरी,अनुभा खाडिलकर, नूपुर कौशल, शिक्षा शर्मा, निशा चेलानी,पल्लवी सिंह का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाइंड गायिका हर्षिता जायसवाल का विशेष अभिनन्दन किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजकगण गोरधन लिम्बोदिया,अभिषेक गावड़े, राजेन्द्र कौशिक,सोनाली यादव, ने किया। अंत में अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले