सांसद शंकर लालवानी ने महापौर, सभापति, एमआइसी सदस्यों एवं पार्षदों की बैठक बुलाई, शहर हित में कई मुद्दाें पर चर्चा हुई
सांसद शंकर लालवानी ने नगर निगम महापौर श्रीमती मालिनी गौड, सभापति अजय नरुका, एमआईसी सदस्य और पार्षदों की बैठक बुलाई। शहर में लॉक डाउन खोलने और कोरोना के संक्रमण को रोकने से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात हुई।
सांसद शंकर लालवानी ने नगर निगम महापौर श्रीमती मालिनी गौड, सभापति अजय नरुका, एमआईसी सदस्य और पार्षदों की बैठक बुलाई। शहर में लॉक डाउन खोलने और कोरोना के संक्रमण को रोकने से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात हुई। साथ ही बारिश के पहले किए जाने वाले आवश्यक कामों पर भी इस बैठक में चर्चा की गई ताकि कहीं भी जलजमाव जैसी स्थिति ना बने और कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके। बैठक में जिला प्रशासन और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में पानी की समस्या पर बात हुई, कई क्षेत्रों में जलसंकट का मुद्दा भी उठा। स्मार्ट सिटी का कार्य चालू किया जाये और समय-समय पर निरीक्षण की मांग भी आई। पानी सप्लाई के समय बिजली कटौती करने की मांग भी पार्षदों ने कि क्योंकि कई लोग मोटर लगाकर पानी भरते हैं जिससे प्रेशर कम हो जाता है। बारिश को देखते हुएपेड़ों की छाटाई करने, जिस कार्य के टेंडर हो चुके है उसे शीघ्र चालू करने और बारिश के पहले बैकलेन सफ़ाई की मांग भी पार्षदों ने की। ये भी मांग की गई कि जिस पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है उसे बिना लोकार्पण के चालू किया जाए।
निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कहा कि जलुद से अगले 48 घंटों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। साथ ही 15 जून तक ड्रेनेज सफ़ाई का काम पूरा करने और खोलने के पूर्व उद्यानों की सफ़ाई करने का भरोसा भी दिलाया गया।
सांसद ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘उन्होंने कोरोना से लड़ाई में बहुत अच्छा काम किया है। कई काम ऐसे भी थे जो उनके नहीं थे लेकिन उन कामों को भी नगर निगम ने बहुत अच्छे ढंग से किया है।’
सांसद शंकर लालवानी ने सांसद ने इस बैठक में अधिकारियों से पूर्व पार्षदों को सहयोग करने और उनके अनुभवों को लाभ लेने के लिए कहा। सांसद ने कहा कि पार्षदों ने पिछले पांच सालों में बेहतर काम किया है और वे अधिकारियों की बहुत मदद कर सकते हैं। सांसद ने कोरोना के कठिन समय में सभी पाषर्दों को कहा कि वे अपने क्षेत्र में लोगों की सेहत का ध्यान रखें और जहां भी जरुरत होगी वहां निगम एवं जिला प्रशासन उनकी मदद के लिए तैयार है। सांसद ने कहा कि कोरोना के साथ धीरे-धीरे जीवन दोबारा शुरू करना होगा लेकिन हमें सावधानी रखना जरुरी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
