देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का साप्ताहिक कॉलम राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी अब “Time News” पर भी

राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी ? अरविंद तिवारी ? बात शुरू करते हैं यहां से…. ▪ "वीडी" यानी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने 24 जिलों में जो नए अध्यक्ष बनाए हैं उससे उनका एजेंडा साफ हो गया है।

Abhishek Raghuvanshi12 मई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी

? अरविंद तिवारी

? बात शुरू करते हैं यहां से….

 ▪ “वीडी” यानी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने 24 जिलों में जो नए अध्यक्ष बनाए हैं उससे उनका एजेंडा साफ हो गया है। ज्यादातर अध्यक्ष 45 साल से कम उम्र के हैं और इनमें भी उन लोगों का बाहुल्य है जो विद्यार्थी परिषद के दौर में शर्मा के खासमखास हुआ करते थे। इंदौर के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी इनमें से एक हैं। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कुछ सालों पहले ऐसी ही लाइन प्रभात झा ने भी खींचने की कोशिश की थी। खैर… नई नियुक्तियों से शर्मा ने यह संकेत भी दे दिया है कि जल्दी ही आकार लेने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में भी यदि ज्यादातर नए नाम देखने को मिलें तो चौंकने की जरूरत नहीं। यह भी स्पष्ट है कि शर्मा जो भी कर रहे हैं वह दिल्ली से तय लाइन का ही एक हिस्सा है।

▪तुलसी सिलावट यूं तो बहुत सामान्य रहते हैं और धीरे-धीरे भाजपा के रंग में भी रंगे चले जा रहे हैं लेकिन उपचुनाव की बात हो और प्रेमचंद गुड्डू का मैदान में सामने आने का जिक्र कोई कर दे तो तुलसी भाई थोड़ा बेचैन होने लगते हैं। भाजपा ने भले ही राजेश सोनकर को जिलाध्यक्ष बनाकर उपचुनाव में तुलसी भाई की राह को आसान कर दिया हो लेकिन अभी तक तो भाजपा में ही दिख रहे गुड्डू सपने में भी सिलावट के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। 1998 में गुड्डू ने जिस अंदाज में सांवेर से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी उसे अनदेखा करना किसी के भी बूते की बात नहीं।

▪कुछ महीने पशुपालन विभाग में बिताने के बाद डीपी यानी देवेंद्र पाल अहूजा फिर मेन स्ट्रीम में आ गए हैं। अब वे जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। सूबे में कांग्रेस की सरकार के दौर में जब राघवेंद्र सिंह के स्थान पर डीपी को उच्च शिक्षा आयुक्त बनाया गया था तो उन्होंने जीतू पटवारी जैसे तेजतर्रार मंत्री को भी परेशानी में डाल दिया था। सामान्यतः अफसरों से पंगा न लेने वाले पटवारी को आखिर मुख्यमंत्री के दरबार में दस्तक देकर आहूजा की अपने विभाग से रवानगी करवाना पड़ी थी। देखें अब क्या स्थिति बनती है।

▪️सब को साधने में महारत रखने वाले पी नरहरि को आखिर जनसंपर्क विभाग से क्यों विदा होना पड़ा? कई कहानियां सामने आ रही हैं पर जो सबसे अलग है वह यह कि एक महीना भी मुख्य सचिव नहीं रह पाए एम. गोपाल रेड्डी से नजदीकी नरहरि को भारी पड़ गई। एक ही राज्य से वास्ता रखने वाले नरहरि और रेड्डी हमेशा एक दूसरे के मददगार रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान के तीसरे कार्यकाल में जब रेड्डी एक मामले में बुरी तरह उलझ गए थे तब नरहरि ने ही एक संवैधानिक संस्था से जुड़े मामले में उनकी मदद की थी। कमलनाथ के मुख्यमंत्री काल में जब रेड्डी वजनदार हुए तब उन्होंने नरहरि का वजन बरकरार रखवाया। यही नजदीकी इस दौर में पसंद नहीं की गई और नरहरि को जनसंपर्क विभाग से विदा होना पड़ा। इस विदाई में मुख्यमंत्री की कम और प्रशासनिक प्रमुख की भूमिका ज्यादा नजर आ रही है।
▪️ पंडित जी यानी गोपाल भार्गव को अब कुछ लोग नई भूमिका में देखना चाहते हैं। सीधा सीधा मुद्दा यह है कि सागर से गोविंद सिंह राजपूत मंत्री बना दिए गए, भूपेंद्र सिंह शिवराज जी के चहेते हैं यह सब जानते हैं। शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया भी दौड़ में हैं। चूंकि ये सब सागर से हैं लिहाजा कोशिश यह हो रही थी कि समीकरण साधने के लिए पंडित जी को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया जाए। इस बात को बहुत ही सुनियोजित तरीके से हवा भी दी गई। भार्गव ने पहले तो इसे अनदेखा किया पर जब लगा कि उनकी चुप्पी को सहमति न मान लिया जाए तो दिल्ली से लेकर भोपाल तक यह स्पष्ट कर दिया कि कुछ भी हो जाए विधानसभा अध्यक्ष तो नहीं बनूंगा। प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जिन कारणों से रुका हुआ है उसमें एक कारण यह भी है।
▪️आईपीसी केसरी की गिनती भी उन अफसरों में होती है जो सत्ता किसी की भी हो या मुख्यमंत्री कोई भी हो हमेशा मलाईदार पदों पर ही रहे हैं। वे कमलनाथ जब केंद्र में मंत्री थे तब उनके निजी सचिव रह चुके हैं, वहां से वापसी हुई तो मध्यप्रदेश में अहम भूमिका में रहे। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तब केसरी कितने वजनदार थे यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। उनका एक पांव भोपाल में रहता था तो दूसरा दिल्ली में। शिवराज सिंह ने उन्हें कोरोना वायरस वार रूम का स्टेट कंट्रोलर बनाया गया। लेकिन इस जिम्मेदारी के साथ केसरी न्याय नहीं कर पाए ।इसी का नतीजा है इस कठिन दौर मे अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर जैसे सबसे महत्वपूर्ण पद से उनकी रवानगी। भेजा भी एनवीडीए में है, जहां अभी ज्यादा कुछ करने को बचा नहीं है।
▪️तेजतर्रार आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया की मध्यप्रदेश में असमय वापसी हो रही है। दिल्ली में पदस्थापना के दौरान अपने तेवरों का एहसास करा चुके जुलानिया मध्यप्रदेश में किस भूमिका में होंगे, यह सब जानना चाहते हैं। जुलानिया मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बैचमेट हैं और वरीयता सूची में उनसे ऊपर भी। ऐसे में तो यही माना जा रहा है कि उन्हें वल्लभ भवन से बाहर ही रहना पड़ेगा। समस्या यह भी है कि एम गोपाल रेड्डी के राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनने के बाद जुलानिया के लिए चुनिंदा पद ही बचते हैं। जुलानिया उन अफसरों में भी नहीं है जो अपने साथ न्याय ना होने की स्थिति में चुपचाप बैठे रहें। और फिर उनके व संघ के संबंध भी किसी से छुपे हुए नहीं हैं।

अब बात मीडिया की

?इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी सहारा समय मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के हेड हो गए हैं। वह जल्दी ही कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। सुदेश सहारा समय के इंदौर ब्यूरो को लंबे समय तक हेड कर चुके हैं
? भोपाल की सीनियर जर्नलिस्ट मुक्ता पाठक अब ind 24 न्यूज़ चैनल में एसोसिएट एडिटर की भूमिका निभाएंगी।
? सांध्य दैनिक डी एन एन में लंबी पारी खेल चुके और एनडीटीवी से जुड़े हेमंत शर्मा अब मुनीष शर्मा के अलविदा कहने के बाद सांध्य गुड इवनिंग के संपादक होंगे। ‌
? इंदौर में तत्कालीन महापौर मालिनी गौड़ के मीडिया सलाहकार रहे पत्रकार साथी विनोद पाठक अब दैनिक प्रजातंत्र की संपादकीय टीम का हिस्सा हो गए हैं।

? इंडिया टीवी और ind24 से ताल्लुक रखने वाले इंदौर के पत्रकार बाबू शेख जल्दी ही ACN न्यूज़ को भी हेड करेंगे।

(बस आज इतना ही, फिर मिलेंगे अगले सप्ताह)

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑