पंजाब नेशनल बैंक ने फर्जी दस्तावेज पर दिया 1 करोड 70 लाख का लोन, ईओडब्लू में केस दर्ज
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई , इन्दौर के पुलिस अधीक्षक धनंजय शाह ने बताया की पंजाब नेशनल बैंक शाखा जवाहर मार्ग इन्दौर के बैंक मैनेजर नंदकिशोर पिता श्री प्रेमसिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर से प्राथमिक जॉच क्र . 16/19 दर्ज की जाकर जाँच इकाई के उप निरीक्षक के सी पाटीदार से कराई गई ।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई , इन्दौर के पुलिस अधीक्षक धनंजय शाह ने बताया की पंजाब नेशनल बैंक शाखा जवाहर मार्ग इन्दौर के बैंक मैनेजर नंदकिशोर पिता श्री प्रेमसिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर से प्राथमिक जॉच क्र . 16/19 दर्ज की जाकर जाँच इकाई के उप निरीक्षक के सी पाटीदार से कराई गई । जॉच पर पाया गया की मेसर्स श्री राम इंटरप्राईजेस के प्रोप्राईटर शिलादित्य सिंह चौहान पिता जयप्रकाश सिंह , एरोड्रम रोड इंदौर के द्वारा ऑटो पार्टस एवं टायर के व्यवसाय हेतु नगद शाखा ऋण प्राप्त करने बाबत् आवेदन प्रस्तुत किया था , एवं साथ में बंधक के रूप में अपने प्लॉट जो भैरव लाल पिता महादेव प्रसाद प्रजापती , सावेर रोड इन्दौर से ग्राम कुमेडी तहसील सांवेर जिला इन्दौर में स्थित सर्वे नं 0 25/2/5/1 पैकी रकबा 0.051 आर.ए. ( 5500 वर्गफीट ) की कृषि भूमि को डायवर्टेट भूमी के रूप मे भैरवलाल प्रजापति से 63,25000 / रू 0 में क्रय की जाकर लोन प्राप्त करने के उद्देश्य से ही डायवर्टेट भूमि की 2,00,00000 / रू 0 की रजिस्ट्री दिनांक 22.11.2017 को कराई गई है । फर्जी दस्तावेज होने के बावजूद बैक के प्रोसेसिंग अधिकारी बृजेश पुलैया , वरिष्ठ प्रबंधक ( ऋण ) के द्वारा की जाकर 1.70 करोड़ रूपये के ऋण देने की सिफारिश की गई । सम्पत्ति का मूल्यांकन व्ही.एस. मेहता , आर्किटेक्ट , इंदौर के द्वारा गाईडलाईन के हिसाब से कीमत 29,64,682 / -रू 0 हाने के बावजूद 2,30,58,200 / -रू . की मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है । मनोहर वाधवानी , मुख्य प्रबंधक के द्वारा स्वीकृत किया गया तथा दिनांक 24.11.17 को खाता क0-1936008700001898 में राशि रू . 1.70 करोड का अंतरण ऋणी के खाते में किया गया । बंधक सम्पत्ति का पुनः मुल्यांकन कराया गया तब बंधक सम्पत्ति की कीमत 11259000 / रू 0 होना पाया गया । बंधक रखी गई सम्पत्ति के दस्तावेज कृषि भूमि के एस.डी.एम. सांवेर से डायवर्टेट आदेश पत्र क्र . / 2202 / अ -2 / री / 12-13 / सावेर , दिनांक 18.06.2013 का पत्र फर्जी होकर कूटरचित होना पाया गया है । संयुक्त संचालक , ग्राम एवं निवेश , कार्यालय इन्दौर से आदेश पत्र कमांक 4152 / एसपी 407 / 12 / नग्रानि / 2013 , इन्दौर दिनांक 29.04.13 से नक्शा पास होने के संबंध में तस्दीक करते वह भी कूटरचित होना पाया गया । भूअर्जन अधिकारी इन्दौर विकास प्राधिकरण जिला इन्दौर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी फर्जी होकर कूटरचित होना पाया गया । उक्त बंधक सम्पत्ति राजस्व रिकार्ड में वर्तमान खसरा नकल अनुसार आज भी कृषि भूमि होकर भैरवलाल के ही नाम पर दर्ज है । बैंक अधिकारी श्री बृजेश पूलैया व तत्कालीन बैंक मैनेजर श्री मनोहर बाधवानी द्वारा बंधक सम्पति की सार्वजनिक सूचना जारी किये बगैर ही , तथा राजस्व प्राधिकरणे मे प्रस्तावित बंधक व्यक्ति के नाम पर सम्पति अंतरित नहीं होने के बावजूद भी , कृषि भूमी की सम्पति को डायवर्टेट के रूप में बंधक रखकर आरोपीयो ने डायवर्टेट के जाली दस्तावेज तैयार कर स्वयं को सदौष लाभ पहुंचाने एवं बैंक को सदोष हानि पहुंचाने के आशय से षडयंत्र पूर्वक छल कपट बईमानी से कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर बैंक से 1,70,00,000 / – रू 0 प्राप्त कर ब्याज सहित 1,83,56,465 वापस जमा न कर धोखाधडी की जाना पाया जाने से आरोपीगण 1. मेसर्स श्रीराम इंटरप्राईजेस प्रोप्रा ० शीलादित्य सिंह चौहान 2. भैरव लाल प्रजापती , 3. मनोहर बाधवानी , तत्कालीन शाखा प्रबन्धक , 4. श्री बृजेश पुलैया . 5. श्री व्ही . एस . मेहता आर्किटेक्ट 6. अन्य के विरूद्ध अपराध धारा 420 , 467 , 468 , 471 , 120 बी भा 0 द 0 वी 0 एवं लोकसेवकों के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 – सी के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंन्धान में लिया गया है ।…
[Default= Read More at localindore.com/punjab-national-bank-granted-loan-of-1-crore-70-lakhs-on-fake-documents-case-filed-in-eow/ © Local Indore News]

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले