अवैध रूप से सीमा पार कराकर से युवतियों से अनैतिक कार्य कराने वाली गैंग का पर्दाफाश ।
▪️ 03 महिला आरोपियों सहित संगठित गिरोह के 10 सदस्य, पुलिस थाना विजयनगर की गिरफ्त में। ▪️ गैग के कब्जे से कुल 13 युवतियां मुक्त कराई गई, जिनमे नाबालिक बालिकाएँ भी है।
▪️ 03 महिला आरोपियों सहित संगठित गिरोह के 10 सदस्य, पुलिस थाना विजयनगर की गिरफ्त में।
▪️ गैग के कब्जे से कुल 13 युवतियां मुक्त कराई गई, जिनमे नाबालिक बालिकाएँ भी है।
▪️ संगठित गिरोह द्वारा सम्पूर्ण देश-विदेश में कराया जाता है इन युवतियों से अनैतिक कार्य ।
इंदौर – दिनांक 25 सितंबर 2020- दिनांक 21 सितंबर 2020 को मुंबई की दो युवतियों द्वारा थाना विजय नगर पर आकर रिपोर्ट कि उन्हें दिनांक 16 सितंबर से थाना बाणगंगा क्षेत्र में स्थित एक फ्लेट में बधक बनाकर रखा गया हाथ पैर बांधकर कपड़े फाड़ कर मारपीट की गई सिगरेट लगाई गई तथा शारीरिक शोषण किया गया तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये खाते में डलवा लिए हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 772/2020 धारा 376 / 343 / 354 / 354 ख / 364 ए / 384 / 323 1506/294/34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर श्री योगेश देशमुख एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक इंदौर ( पूर्व ) श्री विजय खत्री को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसके पालन में उनके द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक इंदौर ( पूर्व ) श्री राजेश रघुवंशी तथा नगर पुलसि अधीक्षक विजय नगर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी 1. नवीन उर्फ सुरेश सिसोदिया उम्र 24 साल नि म.न. 33 सूर्यदेव नगर थाना द्वारिकापुरी इंदौर हाल 408 श्रीराम इन्क्लूड थाना बाणगंगा इंदौर 2.कुलदीप उर्फ रॉनी पिता ओकार चंद्रवंशी उम्र 23 साल नि शिव मंदिर के पास दिलावड रोड धार हाल फ्लैट 408 श्रीराम इन्क्लूड थाना बाणगगा इदौर 3. राजेन्द्र उर्फ राजा पिता बाबूलाल डाबर उम्र 25 साल नि राजपुरा कुटी तह महू जिला इंदौर हाल 408 श्रीराम इन्क्लूड थाना बाणगंगा इदौर तथा 4.एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
महिला आरोपिया ने पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक संगठित गैंग के माध्यम से जिसमें कई एजेंट जुड़े हैं बाहर से लड़कियां बुलाकर तथा यहां से लड़कियां भेज कर उनसे अनैतिक कार्य करवाती है। उक्त जानकारी के आधार पर महिला आरोपिया की गैंग के अन्य साथियों रोहन, नीरज की तलाश की गई जानकारी मिली की अन्य महिला साथियों द्वारा अपने एजेंटों की सहायता से सुनियोजित तरीके से षडयंत्र पूर्वक बांग्लादेश से कटीली सीमाएं अवैध रूप से पार करवा कर गरीब युवतियों को काम दिलाने का झांसा देकर भारत में लाया जाता है और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। वीजा पासपोर्ट ना होने की वजह से वह डर के कारण बाहर भी नहीं जा पाती हैं । इसी प्रकार अन्य गरीब युवतियों को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार से भी लाया जाता है।
उक्त सूचना के बाद विजयनगर पुलिस टीम द्वारा थाना लसूडिया महालक्ष्मी नगर स्थित एक होटल पर दबिश देकर चार युवतियों को एक कमरे से बरामद किया गया जिन्हे ताले में बंद कर रखा गया था। बरामद युवतियों द्वारा बताया गया कि उन्हें भारत व बांग्लादेश की सीमा अवैध रूप से पार करवा कर काम के बहाने लाया गया है और शारीरिक शोषण करवाया जा रहा है । होटल से चार युवतियां तथा अन्य स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा 09 अन्य बांग्ला युवतियों को बरामद कर इस प्रकार कुल 13 युवतियों को बरामद किया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ एवं जानकारी के आधार पर 07 पुरुष आरोपी एवं 03 महिला आरोपियों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनसे 25 मोबाइल एवं 1 लेपटॉप तथा 100000 / – ( एक लाख ) रुपये जप्त किये गये ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों से गैग के अन्य साथी आरोपियों एवं अपह्रत की गई अन्य युवतियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पूरी टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर द्वारा 20,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले