देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

DRDO ने कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों के लिए बनाया बायो सूट

कोरोना संक्रमण से बचाव करेगा बायो सूट. बायो सूट कोरोना संक्रमण (coronavirus) से चिकित्सा पेशेवरों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की तरह काम करेगा. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
DRDO ने कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों के लिए बनाया 'बायो सूट'

कोरोना संक्रमण से बचाव करेगा बायो सूट.

बायो सूट कोरोना संक्रमण (coronavirus) से चिकित्सा पेशेवरों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की तरह काम करेगा.

नई दिल्ली. भारत के प्रमुख रक्षा अनुसंधान संस्थान डीआरडीओ (DRDO) ने कोरोना वायरस से संक्रमित (Coronavirus ) लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों सहित चिकित्सा पेशेवरों (Doctors) की सुरक्षा के लिए ‘बायो सूट’ (Bio suit) विकसित किया है. अधिकारियों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कार्यरत वैज्ञानिकों ने मिलकर ‘‘बायो सूट’’ विकसित किया है जो चिकित्सा पेशेवरों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की तरह काम करेगा.

पीपीई की कमी
उन्होंने बताया कि पूरे देश में पीपीई की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रतिदिन कम से कम 15,000 बायो सूट का उत्पादन करने के लिए कदम उठाया जाएगा. भारत कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिक कर्मियों के लिए पीपीई की कमी का सामना कर रहा है. सरकार वैश्विक बाजार से पीपीई, वेंटिलेटर और एन-95 मास्क खरीदने पर विचार कर रही है.

परीक्षण भी हो चुका हैरक्षा मंत्रालय ने बयान में बताया, ‘‘डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कार्यरत वैज्ञानिकों ने वस्त्र, परत और नैनोटेक्नोलॉजी में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर पीपीई विकसित किया है जिसमें विशेष परत के साथ खास तरह के रेशों का इस्तेमाल किया गया है.’’ मंत्रालय ने बताया, ‘‘ सूट को वस्त्र उद्योग की मदद से विभिन्न कसौटियों पर परखने के बाद तैयार किया गया है और इससे साथ ही कृत्रिम खून से रक्षा का परीक्षण भी किया गया है.’’

बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर रहा है
बयान में कहा गया कि डीआरडीओ बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन शुरू करने की कोशिश कर रहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और पैरामेडिक कर्मियों की पीपीई के लिए भारी मांग के अनुपात में इसकी आपूर्ति की जा सके. मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा समय में एक दिन में सात हजार बायो सूट बनाने की क्षमता है.

अधिकारी ने बताया कि डीआरडीओ और अन्य उद्योगों की साझेदारी में बायो सूट बनाने का काम ‘‘ सीम सीलिंग टेप’’ (जो आद्र कण को अंदर आने से रोकने के लिए लगाया जाता है) की अनुपलब्धता की वजह से बाधित हुआ. इसके बाद डीआरडीओ ने पनडुब्बी को जलरोधी बनाने में इस्तेमाल द्रव के आधार पर तैयार द्रव का इस्तेमाल सीम सीलिंग टेप की जगह बायो सूट में किया.

10 हजार मास्क पहले ही बनाए जा चुके
उन्होंने बताया कि डीआरडीओ विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों और संगठनों को पूरे देश में डेढ़ लाख सेनेटाइजर की आपूर्ति कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि पांच परत वाले मास्क एन-99 नैनो टेक्नोलॉजी के आधार बनाये गये हैं और युद्धस्तर पर इसका उत्पादन किया जा रहा है. 10 हजार मास्क पहले ही बनाये जा चुके हैं और जल्द ही रोजाना 20 हजार ऐसे मास्क का उत्पादन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि डीआरडीओ प्रयोगशाला ने दिल्ली पुलिस को 40 हजार मास्क की आपूर्ति की है. अधिकारी ने बताया कि डीआरडीओ वेंटिलेटर में मामूली बदलाव कर रहा है ताकि एक ही वेंटिलेटर से एक बार में चार मरीजों के जीवन की रक्षा की जा सके.

यह भी पढ़ें: तबलीगी जमात में आए 960 विदेशियों पर गृह मंत्रालय की कार्रवाई, किया ब्लैकलिस्ट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 12:18 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 6 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 6 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 7 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 7 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 7 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 7 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 7 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑