देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

रामनवमी पर कोरोना से जंग को लेकर सक्रिय संघ, सेवा भारती ने जारी किया हेल्पलाइन

संघ का पूरा ध्यान रामनवमी मनाने से ज्यादा इस बात पर है कि कोरोना से जंग में काम कर रहे कर्मियों और फंसे लोगों तक सहायता कैसे पहुंचायी जाए.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
रामनवमी पर कोरोना से जंग को लेकर सक्रिय संघ, सेवा भारती ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

संघ का पूरा ध्यान रामनवमी मनाने से ज्यादा इस बात पर है कि कोरोना से जंग में काम कर रहे कर्मियों और फंसे लोगों तक सहायता कैसे पहुंचायी जाए.

दस हजार स्थानों पर एक लाख से अधिक स्वयंसेवक भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने में लगे हुए हैं. कहा जा सकता है कि इस योजना के तहत करीब-करीब दस लाख परिवारों तक आज अपने संघ के स्वयंसेवक किसी न किसी माध्यम से पहुंचे हैं.

देश भर में हर साल हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनायी गई. इस बार कोरोना के मद्देनजर संघ और विश्व हिंदू परिषद ने भी रामनवमी को लेकर लोगों से घरों में रह कर ही पूजा करने की अपील की थी. कोशिश यही थी की मंदिरों में भीड़ इकट्ठी नहींं हो और सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश भी जाए.  रामनवमी के अवसर पर संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी का संदेश देश भर के स्वयंसेवकों तक पहुंचा तो साफ हो गया कि अब संघ का पूरा ध्यान रामनवमी मनाने से ज्यादा इस बात पर है कि कोरोना से जंग में काम कर रहे कर्मियों और फंसे लोगों तक सहायता कैसे पहुंचायी जाए.

सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कहा है कि संघ के स्वयंसेवक कम से कम 10 लाख लोगों तक सहायता लेकर पहुंच चुके हैं. देशभर में हजारों स्वयंसेवक इस पीड़ा की घड़ी में समाज के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं. फिलहाल लगभग दस हजार स्थानों पर एक लाख से अधिक स्वयंसेवक भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने में लगे हुए हैं. कहा जा सकता है कि इस योजना के तहत करीब-करीब दस लाख परिवारों तक आज अपने संघ के स्वयंसेवक किसी न किसी माध्यम से पहुंचे हैं. खासकर भोजन सामग्री पहुंचाना, सेनेटाइजर जैसी उपयोगी वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाना, चिकित्सालयों में जाकर सेवा देने के काम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग लगे हैं.

सेवा भारती ने भी दिल्ली में 24/7 कोरोना हेल्प लाईन 8010066066 खोल दिया है. दिल्ली में कोई भी व्यक्ति या वर्ग इन परिस्थियों में मदद चाहता हो तो इस केन्द्र में संपर्क कर सकता है. इसमें 24 घंटे डॉक्टर्स मौजूद रहते हैं और कार्यकर्ता दिल्ली के हर कोने में मदद पहुंचाने को तैयार रहते हैं. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी राजधानी दिल्ली में पुलिस की मदद से इन दिहाड़ी मजदूरों और झुग्गियों में फंसे लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं और अपने शीर्ष नेताओं के निर्देश का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग भी बना कर रख रहे हैं.

सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने अपने रामनवमी संदेश में कहा है कि इस बार रामनवमी देश एक भिन्न माहौल में मना रहा है. इसलिए इस संक्रमण की बीमारी को रोकना ही समस्या का समाधान है. उन्होंंने जनता से अपील भी की कि सरकार और डॉक्टरों के निर्देश का पालन करने से ही देश वतर्मान संकट से मुक्त हो सकेगा. महाराष्ट्र जैसै राज्य में कई जगहों पर घुमंतू जातियों की बस्तियां हैं जिनका जीवन बहुत कठिनाइयों से गुजर रहा है. संघ के स्वयंसेवकों ने ऐसे कुछ स्थानों पर जाकर उनके लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्था करना प्रारंभ किया है.भैय्याजी जोशी ने स्वयंसेवकों को कहा है कि अलग अलग स्थानों में काम करने वाले अस्थायी मजदूरी करने वाले लोगों की हालत चिंता का विषय है क्योंकि अविश्वास और असुरक्षा के माहौल में अपने अपने घरों की ओर भागने मे लग गए थे. ऐसी जगहों पर संघ के स्वयंसेवक भी काम में लगे हैं, लेकिन इन जगहों पर और अधिक ताकत लगाने की आवश्यकता है. संघ का मानना है कि अभी और दो सप्ताह का समय बाकी है. अगर इसी प्रकार ही नियमों का पालन करते रहे तो दो सप्ताह के बाद देश एक बार फिर सामान्य जीवन की ओर बढ सकता है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 12:56 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 7 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 7 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 7 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 7 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 7 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 7 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 7 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑