देश की बात, आपके शहर से
Covid-19: जनता कर्फ्यू के दौरान सफाई में नंबर 1 इंदौर ने ये क्या किया कि सब रह गए हैरान                                        Indore News in Hindi
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

Covid-19: जनता कर्फ्यू के दौरान सफाई में नंबर 1 इंदौर ने ये क्या किया कि सब रह गए हैरान Indore News in Hindi

इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान अति उत्साही लोगों ने की जुलूस निकालने की गलती एक तरफ जहां कोरोना वायरस (coronavirus) से बचाव के अभियान चल रहे हैं. भीड़ न जुटाने की अपील की जा रही है.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान अति उत्साही लोगों ने की जुलूस निकालने की गलती

तस्वीरों में खबर24 फोटो

एक तरफ जहां कोरोना वायरस (coronavirus) से बचाव के अभियान चल रहे हैं. भीड़ न जुटाने की अपील की जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया. वहीं सफाई में नंबर 1 इंदौर शहर में जनता कर्फ्यू के दौरान जुलूस निकालने की खबर आई है.

इंदौर.कोरोना वायरस (coronavirus) के खिलाफ एक तरफ जहां पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर स्थानीय प्रशासन तक लोगों से बचाव और भीड़ न जुटाने की अपील कर रहे हैं. वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) में जनता कर्फ्यू के दौरान कुछ लोगों के गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए जश्न मनाने की खबर आई है. कोरोना वायरस की भयावहता को अनदेखी कर ये लोग इकट्ठा हुए, गाड़ियों का हॉर्न बजाया और आतिशबाजी की.

इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान कुछ उत्साही लोगों ने जश्न मना डाला. वो भी जैसे कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली हो. रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल पड़े. इनमें ज़्यादातर युवा थे. इन लोगों ने शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा, पाटनीपुरा और दूसरे इलाकों में न केवल रैली निकाली, बल्कि ढोल और पटाखे चलाकर डांस भी किया. झुंड बनाकर ये युवा ऐसे जश्न मनाते दिखे जैसे कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर आए हों. इन्होंने बड़ी संख्या में एक स्थान पर इकट्ठे होकर न केवल कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया, बल्कि धारा 144 भी तोड़ी.

अपील के विपरीत काम

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं की हौसलाअफजाई के लिए अपील की थी. इसमें पीएम ने साफ कहा था कि भीड़ से बचें. बाहर ना जाएं. अपने घर में रहकर ही शाम 5 बजे शंख ध्वनि, ताली और थाली बजाएं. इंदौर शहर के अधिकतर इलाकों में लोगों ने पीएम मोदी की अपील का पालन किया. लेकिन कुछ उत्साही लोगों ने किए-कराए पर पानी फेर दिया. शाम पांच बजते ही सैकड़ों की संख्या में लोग ढोल-ढमाकों के साथ राजवाड़ा पहुंचना शुरू हो गए. हर दिशा से वाहन राजवाड़ा की तरफ पहुंचे. दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग बैठे थे. पुलिस ने भी इन्हें नहीं रोका.

आतिशबाजी कर प्रदूषण फैलाया

शहर में न केवल राजवाड़ा बल्कि पाटनीपुरा चौराहे पर कई जगह अति उत्साह के शिकार इन लोगों ने कोरोना कर्मवीरों की हौसला अफजाई के नाम पर जमकर आतिशबाजी की. इससे सड़कों पर कचरा तो फैला ही, हवा भी प्रदूषित हो गई. वहीं, कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइंस की भी धज्जियां उड़ती रहीं.

देर से एक्शन में आई पुलिस

आम लोगों को जुलूस निकालने और आतिशबाजी की जानकारी तब हुई, जब कुछ नासमझ लोगों की करतूत सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में शेयर हुई. इन लोगों को खूब कोसा भी गया, हालांकि इन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए पुलिस ने भी कोई सख्ती नहीं दिखाई. राजवाड़ा चौक पर शाम को भारी भीड़ जमा हो गई. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल थे. सवा छह बजे के आसपास जब भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने मैदान संभाला और लोगों को खदेड़ना शुरू किया. इसके बावजूद लोग राजवाड़ा के आसपास घूमते रहे.

ये भी पढ़ें-

COVID-19 : राजधानी भोपाल 31 मार्च की रात 12:00 बजे तक लॉक डाउन

COVID-19:कोरोना वायरस से निपटने में लापरवाही की तो हो सकती है 2 साल तक की सज़ा

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 12:06 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 13 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 16 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 17 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 22 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 दिन पहले
↑