देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 18 बार पढ़ी गई

चौथी बार MP के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह, अकेले ही राजभवन में ली शपथ

शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज ‌सिंह को शपथ ‌दिलवाई. इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली है.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
चौथी बार MP के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह, अकेले ही राजभवन में ली शपथ

शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज ‌सिंह को शपथ ‌दिलवाई. इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली है. एक सादे समारोह के दौरान अकेले ही शिवराज ने शपथ ली.

भोपाल. मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान पर विराम लगाते हुए सोमवार रात 9 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें शपथ ‌दिलवाई. इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली है. एक सादे समारोह के दौरान अकेले ही शिवराज सिंह ने शपथ ली. गौरतलब है कि शिवराज प्रदेश के 32वें और सीएम पद पर चार बार काबिज होने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं.

कोरोना पर मिलकर पाएंगे विजय
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले ही अभिभाषण में शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य में पूरी तैयारी की जा रही है ओर इस पर हम सभी मिलकर जीत दर्ज करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए मंत्रालय रवाना हो गए. यहां पर कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी.

तीन बसों में पहुंचे विधायकशिवराज के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के विधायक तीन बसों में सवार होकर राजभवन पहुंचे. हालांकि कोरोना के चलते समारोह में कोई भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं रहे. वहीं विधायक भी बिना अपने समर्थकों के ही राजभवन पहुंचे.

इससे पहले बीजेपी के भोपाल स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरा शिवराज स‌िंह को विधायक दल का नेता चुना गया था. पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने शिवराज के नाम का प्रस्ताव रखा था. बैठक में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य विधायक मौजूद थे. बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर अरुण सिंह और विनय सहस्‍त्रबुद्धी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

पार्टी मेरी मां, इसकी लाज रखूंगा
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवराज ने कहा कि पार्टी मेरी मां है और मैं मां के दूध की लाज रखने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. उन्होंने कहा सबको साथ लेकर चलेंगे. कमलनाथ सरकार के बारे में शिवराज सिंह चौहान ने कहा-पिछले 15 महीने में पूरे प्रदेश की व्यवस्था चौपट हो गई है और अब उसे सुधारा जाएगा.

आनन-फानन में बैठक
शिवराज के नाम पर सोमवार दोपहर पार्टी आलाकमान ने मोहर लगाई. उसके बाद आनन-फानन में बीजेपी विधायक दल की फिर बैठक बुलाई गई. इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण बैठक टाल दी गई थी और विधायकों को अपने क्षेत्र में जाने का निर्देश दे दिया गया था. लेकिन आलाकमान का फैसला आते ही फौरन विधायकों को भोपाल पहुंचने का निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ेंः  विधायक दल के नेता चुने गए शिवराज सिंह, रात 9 बजे लेंगे CM पद की शपथ

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 9:06 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 24 मिनट पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 25 मिनट पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 25 मिनट पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 1 घंटा पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 घंटा पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 1 घंटा पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 1 घंटा पहले
↑