सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रखने की सलाह
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की इस चर्चा से पहले ही कई राज्य एवं अनेक विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च को लागू 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए.

- लॉकडाउन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हो फैसला
- ढील देते हैं तो भी ट्रांसपोर्टेशन पूरी तरह रखें बंद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को 30 अप्रैल तक लकडाउन बढ़ाने की सलाह दी है. साथ ही यह भी कहा है कि सिर्फ राज्य सरकारें इस दिशा में फैसला लें तो भी ये लॉकडाउन कारगर नहीं होगा. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर फैसला लेना होगा. अगर लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए सरकार किसी तरह की ढील देती भी है तो ट्रांसपोर्ट को हर हाल में बंद रखना चाहिए. ना रेल ना सड़क और ना ही वायु.
प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन को कम से कम 30 अप्रैल तक जारी रखने को कहा है. इससे पहले कई अन्य सरकारों ने भी केंद्र सरकार को लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी थी. ओडिशा में तो पहले ही इसे बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा चुका है.
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने भी प्रधानमंत्री मोदी को लॉकडाउन आगे जारी रखने की सलाह दी है. बीएसपी प्रमुख ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट किए हैं. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा है, ‘कोरोना वायरस के घातक प्रकोप की वजह से देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन की हर स्तर पर समीक्षा की जानी चाहिए. जनहित का ख्याल रखते हुए अगर केंद्र सरकार इसे आगे जारी रखने का फैसला लेती है तो बीएसपी उसका स्वागत करती है.’
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की इस चर्चा से पहले ही कई राज्य एवं अनेक विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च को लागू 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले