साँवेर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ता
साँवेर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के आवेदन जमा करने के पहले बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेतागण साँवेर पहुंचे जहां उन्होंने चौक बाज़ार में आमसभा को संबोधित किया।
साँवेर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के आवेदन जमा करने के पहले बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेतागण साँवेर पहुंचे जहां उन्होंने चौक बाज़ार में आमसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू मुन्नू की संज्ञा देकर संबोधित किया।
प्रदेश की 28 सीटों पर जारी उपचुनाव में सबसे चर्चित साँवेर विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो चला है। मंगलवार को नामांकन जमा करने के लिए सांवेर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया । आम सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा इंदौर के विधायक मालिनी गौड़ महेंद्र हार्डिया सहित भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के कई नेता भी मौजूद रहे ।
अपने तय समय से 1 घंटे लेट पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने सबसे पहले भाजपा के पित्र पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया आम सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह को चुन्नू मुन्नू की संज्ञा दे डाली। उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में एक मुख्यमंत्री ट्रांसफर करने में लग गया और दूसरा मुख्यमंत्री जनता की सुध ना लेकर जनता के साथ लगातार धोखाधड़ी करता रहा। उन्होंने राहुल गांधी को आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि 10 दिन में यदि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इन्हीं सभी मांगों को सिंधिया जी ने जोर-शोर से उठाया था जिसे लेकर सिंधिया जी ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर आने की बात कही थी जिस पर कमलनाथ ने उन्हें सड़क पर आने की चुनौती दी और इसी बात से क्षुब्ध होकर सिंधिया जी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और चुन्नू मुन्नू को रोड पर ला दिया।
विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव देश के सबसे निर्णायक चुनाव में से एक है इस सीट से तुलसीराम सिलावट 50 हज़ार वोटों से ज्यादा मतों से विजयी होंगे। विजयवर्गीय के मुताबिक इस उप चुनाव में बहुत ही हल्के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है इतने हल्के शब्द आज तक किसी चुनाव में उपयोग नहीं किए गए। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि कमलनाथ हमारे साधारण से नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भूखा नंगा कह रहे हैं , कमलनाथ जी आप उँचे घराने में पैदा हुए है आपके पास कार है, बंगला है, फेक्ट्री है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री किसान पुत्र हैं, में भी मिल मजदूर का बेटा हूँ हमें गरीबों और किसानों की समस्याओं की जानकारी है आप क्या जानें गरीबों का दर्द क्या होता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले