देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजबाडा 2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी ? बात यहां से शुरू करते है ♦️ मध्यप्रदेश में कमलनाथ कहते ही रह गये कि; मेरी चक्की बारीक पीसती है, उधर राजस्थान में अशोक गहलोत ने बारीक पीस दिया।

Abhishek Raghuvanshi20 जुलाई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजबाडा 2️⃣ रेसीडेंसी

अरविंद तिवारी

? बात यहां से शुरू करते है

♦️ मध्यप्रदेश में कमलनाथ कहते ही रह गये कि; मेरी चक्की बारीक पीसती है, उधर राजस्थान में अशोक गहलोत ने बारीक पीस दिया। गहलोत के शब्दों में; रगड़ दिया…. सत्ता गंवाने के दुख से अभी तक उबर नहीं पाए मध्यप्रदेश के कई कांग्रेसी राजस्थान में सचिन पायलट का ऑपरेशन फेल होता देख सोच रहे हैं; काश! हमारा नेता भी अशोक गहलोत की तरह होता! एक बात और चर्चा में है कि यहां सिंधिया का ऑपरेशन इसलिये सफल हुआ क्योंकि उनके पास पुरुषोत्तम पाराशर जैसा नॉन पॉलिटिकल मैनेजर था, सचिन की टीम में इसका साफ अभाव दिखा।

  ♦️ मंत्रिमंडल के गठन और मंत्रियों के विभागों को लेकर तो ज्योतिरादित्य सिंधिया की दखल भाजपा को समझ में आ रही थी लेकिन अब जिस तरह संगठन में भी अपने लोगों को अहम भूमिका दिलवाने के लिए सिंधिया सक्रिय हुए हैं, उससे कई नेताओं की नींद उड़ गई। वे परेशान इसलिए भी हैं कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सिंधिया को पूरी तवज्जो दे रहा है। मतलब साफ है,शिवराज सिंह चौहान की परेशानी बढ़ाने के बाद सिंधिया दिल्ली में वीडी शर्मा की भी नींद हराम तो कर सकते हैं।वैसे सूची विनय सहस्त्रबुद्धे के पास पहुंच चुकी है।

   ♦️ तुषार पांचाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत पसंद करते हैं। इसका कारण यह है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री रहते हुए और मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी जिस तरह तुषार ने उनके लिए मोर्चा संभाला था उसकी खूब तारीफ हुई। इसी का नतीजा है कि तुषार की कंपनी वार रूम को जनसंपर्क विभाग के कामकाज का एक हिस्सा सौंपने की तैयारी हो गई है। लेकिन इसकी प्रक्रिया शुरू होते ही सोशल मीडिया पर जिस तरह का द्वंद शुरू हुआ उससे कहीं यह वार रूम डार्क रूम में कन्वर्ट ना हो जाए। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस मुद्दे पर डॉक्टर हितेश वाजपेई दिल्ली तक दस्तक दे चुके हैं।

  ♦️ एक बैच के चार अफसर और चारों अलग अलग जोन के आईजी ऐसा बहुत कम मौकों पर हुआ है। जी हां…. बैच के भगवत सिंह चौहान, मनोज शर्मा और अनिल शर्मा पहले से ही जबलपुर चंबल और सागर रेंज के आईजी थे और अब अविनाश शर्मा ग्वालियर के आईजी हो गए। चारों ही प्रमोटी अफसर है। वैसे लंबे अंतराल के बाद मध्यप्रदेश के पुलिस जोन एडीजी स्तर के अफसरों से मुक्त होते नजर आ रहे हैं सिवाय भोपाल और शहडोल जोन के बाकी सभी जगह अब आईजी ही कमान संभाले हुए हैं।

♦️ खाता न बही जो केसरी कहे वही सही। यह जुमला इन दिनों मध्य प्रदेश के कृषि विभाग में ऊपर से लेकर नीचे तक चल रहा है। विभाग के ही लोगों की बात को सही माना जाए तो कृषि उत्पादन आयुक्त और संचालक कृषि की भूमिका इन दिनों विभाग में गौण हो गई है और सब कुछ प्रमुख सचिव अजीत केसरी ने अपने हाथों में केंद्रित कर लिया है। इस केंद्रीकृत व्यवस्था का केसरी पूरा फायदा भी उठा रहे हैं। अब यह फायदा कैसा है इसकी पड़ताल तो आपको करना होगी। वैसे पुराना अनुभव यह कहता है कि यहां तो फायदा ही फायदा है बस आपमें फायदा उठाने का दम होना चाहिए।

♦️  गुना में एक विवादास्पद जमीन को बटाई पर बोने वाले किसान परिवार के साथ घटित घटना का वीडियो जब पूरे देश में प्रसारित हो गया तो सरकार को ताबड़तोड़ गुना के कलेक्टर और एसपी को हटाने का निर्णय लेना पड़ा। तलाश शुरू हुई नए कलेक्टर की तो मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने नाम आगे बढ़ाया कुमार पुरुषोत्तम का। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नाम पर मुख्यमंत्री तो रजामंद हुए ही, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बिना विलंब के सहमति दे दी। वैसे कुमार पुरुषोत्तम के काम से खुश होकर उन्हें किसी जिले में भेजने की घोषणा मुख्यमंत्री इंदौर में उद्योगपतियों के एक कार्यक्रम में कुछ दिन पहले ही कर चुके थे।

♦️ रणवीर जाटव क्यों रुक गए और गिरिराज दंडोतिया कैसे मंत्री बन गए, इसका एक ही जवाब है निष्ठा और विश्वसनीयता। मंत्रिमंडल विस्तार में अंतिम दौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो तीन जूनियर मंत्री बनवाये, उनमें एक ही क्राइटेरिया चला और वह है- निष्ठा और विश्वसनीयता। गिरिराज दंडौतिया को ब्राह्मण होने का भी फायदा मिला। रणवीर जाटव का दावा इसलिये कमजोर हो गया क्योंकि बीच में वे कुछ दिनों से ऐदल सिंह कंसाना और बिसाहूलाल सिंह के साथ घूमने लगे थे और शिवराज से भी मिले थे। बेंगलुरु के रिसोर्ट में अति सक्रियता दिखाना भी कुछ विधायकों के लिए नुकसानदायक रहा।

♦️ दिवंगत अनिल दवे का नदी का घर अब सुहास भगत का घर हो गया है… दूसरे शब्दों में कहा जाए तो इन दिनों मध्यप्रदेश भाजपा यहीं से संचालित हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी यहां बहुत ज्यादा समय देते हैं। संगठन विस्तार की कवायद को भी यहीं से अंतिम रूप दिया जा रहा है और पद पाने के इच्छुक भाजपा नेता नदी के घर के इर्द-गिर्द ही मंडराते नजर आ जाते हैं। निगम मंडलों में संगठन की दखल की पूरी संभावना ने यहां पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पाने की लाइन में लगे लोगों की भीड़ भी बढ़ा रखी है।

♦️ जब भतीजे अश्विन जोशी और बेटे पिंटू जोशी के बीच विधानसभा के टिकट को लेकर कशमकश चल रही थी तब कांग्रेस के दिग्गज महेश जोशी कहते थे घी तो थाली में ही गिरेगा न। ठीक वैसी ही स्थिति अब परिवहन आयुक्त की दौड़ में ऐन वक्त पर मुकेश जैन का नाम शामिल होने के बाद उनके और छोटे भाई उपेंद्र जैन के बीच बनती दिख रही है। देखना यह है कि इसमें कोई तीसरा फायदा ना उठा ले जाए। वैसे कुछ लोगो की पसंद विपिन माहेश्वरी भी हो सकते है।

??‍♂️ चलते चलते??‍♂️

? बडामलहरा के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी जब भाजपा में गये तब एआईसीसी में कुंडली निकाली गई, पुराने रिकार्ड देखे कि लोधी को किस नेता के कोटे से टिकट मिला था। फाइल देखने के बाद दिल्ली के दिग्गजों ने सिर पीट लिया… अब बोलें तो बोलें किसे। कुछ बोलो कमलनाथ जी।

  ? परिवहन आयुक्त रहे वी मधुकुमार से जुड़ा लिफाफा कांड उजागर होने के बाद तलाश उन लोगों की हो रही है जिन्होंने यह वीडियो बनवाया। नाम पदोन्नति पाने मे विफल रहे आगर के एक पूर्व एसपी और वही के एक पत्रकार का सामने आ रहा है। बाकी आप समझ जाओ

? पुछल्ला

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जब भाजपा में गए तो कहा गया कि 30 से 35 करोड़ रुपए हर विधायक को मिले। राजस्थान में जब ऐसा हुआ तो हर विधायक को 10 से 15 करोड़ मिलने की बात कही गई। कुछ भी कहो मध्य प्रदेश के विधायकों की कीमत ज्यादा तो है।


? अब बात मीडिया की

 ? इस बार बड़ी खबर दैनिक भास्कर से है। भास्कर में बड़े बदलाव के संकेत हैं। राजस्थान का स्टेट हेड बनने का मुकेश माथुर का सपना जल्दी ही पूरा होता नजर आ रहा है। इंदौर की रग रग से वाकिफ अमित मंडलोई यहां संपादक हो सकते हैं।

 ? इसे समय का ही फेर कहा जाएगा कि जिन अश्विनी मिश्रा के ईटीवी मध्य प्रदेश का सर्वे सर्वा होते हुए सुदेश तिवारी इंदौर ब्यूरो के प्रमुख हुआ करते थे उन्हीं तिवारी के सहारा समय का एमपी सीजी हेड बनने के बाद मिश्रा को उनके अधीन मध्यप्रदेश में एसोसिएट एडिटर की जिम्मेदारी संभालना पड़ रही है।

 ? वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र भजनी की औरंगाबाद से मध्यप्रदेश वापसी हो गई है वे अब भास्कर डिजिटल में महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे।

 ? नई दुनिया का जिस तेजी से जागरणीकरण हो रहा है उसी का नतीजा है कि 25 से ज्यादा पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद संपादक संजय मिश्रा दफ्तर बंद करने को तैयार नहीं हुए। मिश्रा अब अपनी ही संपादकीय टीम के निशाने पर हैं।

 ? कोरोना संक्रमण के दौर में अपना अच्छा खासा सरकुलेशन खोने वाले दैनिक भास्कर ने गाडी पटरी पर लाने के लिए अब रिपोर्टिंग टीम को भी मैदान में उतारा है। यही नहीं भास्कर के संपादकीय साथी सोशल मीडिया पर उस वीडियो को बहुत तेजी से वायरल कर रहे हैं जिसमें अखबार से कोरोना संक्रमण न फैलने की बात कही गई है।

 ? दैनिक भास्कर सागर संस्करण के प्रभारी अनिल कर्मा को लेकर भी कुछ हलचल है।

 ? प्यारे मियां के पकडे जाने के बाद उनके पत्रकार दामाद प्रिंस जुबेर की परेशानी बढ़ गई है। कुछ ऐसी चीजें पुलिस के हाथ लगी है जिनसे आने वाले समय में जुबेर को दिक्कत हो सकती है।

 ? अनादि टीवी को इंदौर में शुरू हुए बमुश्किल 15 दिन हुए हैं और यहां के एक सीनियर रिपोर्टर को लेकर अच्छी खबर नहीं मिल रही है। परेशानी का कारण बिल्डर ओमप्रकाश सलूजा है और मामला प्रबंधन तक पहुंच गया है।

 ? वरिष्ठ साथी अनुपमा सिंह की भी सहारा समय में वापसी हो गई है वह भोपाल में विशेष संवाददाता बनाई गयी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑