कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा कृषि कानून को लेकर प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाएगी। वही उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा में उच्च कोटि के दलाल सुनियोजित तरीके से आंदोलन चला रहे है।
कृषि कानून और किसान आंदोलन के चलते चारों तरफ से हमले झेल रही भारतीय जनता पार्टी ने अब किसानों के भ्रम को दूर करने के लिए मेगा प्लान बनाया है. कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के मुताबिक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के संभागों में कुल किसान सम्मेलन करने जा रही है. इन सभी सम्मेलनों में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कृषि कानून के फायदे किसानों को बताएंगे
-इतना ही नही उषा ठाकुर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि पंजाब और हरियाणा में उच्च कोटि के दलाल सुनियोजित तरीके से आंदोलन को चला रहे है।लेकिन झूठ का षड्यंत्र ज्यादा दिन तक नही चलेगा।
साथ ही साथ उषा ठाकुर ने कहा कि वामपंथी सोच और टुकड़े टुकड़े गैंग किसान आंदोलन में समाहित हो गई और किसानों की परिस्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।

