देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा किया गया, आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित नवीन पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण

आधुनिक कंट्रोल रूम से होगी पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि इंदौर- 23 सितम्बर बुधवार ।

Abhishek Raghuvanshi23 सितंबर 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आधुनिक कंट्रोल रूम से होगी पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि

इंदौर- 23 सितम्बर बुधवार ।

पुलिस आधुनिकरण एवं वर्तमान समय में अपराधियों के नयी तकनीको का सहारा लेकर किये जाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने तथां इनसे निपटने के लिये पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर कर, उसके क्रियान्वयन के उद्देश्य से म.प्र. शासन के निर्देशानुसार म.प्र. पुलिस हाउसिंग काॅर्पोरेशन द्वारा जिला पुलिस बल इन्दौर हेतु एक अत्याधुनिक सुसज्जित पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण, शहर के मध्य क्षेत्र पलासिया में किया गया है।
उक्त नवीन पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण आज दिनांक 23.09.2020 को माननीय गृहमंत्री महोदय म.प्र. शासन श्री नरोत्तम मिश्रा के कर कमलो द्वारा किया गया, जिसमें माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, माननीय विधायक इंदौर क्षेत्र कं्र-2 श्री रमेश मेंदोला, पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स श्री जी.जी.पांडे, पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह, पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स श्री मनोहर मंडलोई, कमाडेंट फस्र्ट बटालियन श्री ओपी त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर श्री विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा, पुलिस अधीक्षक एजेके श्री प्रमोद सिन्हा, एआईजी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर श्री अरविंद तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन रूप से जोन के अन्य एसपी और एडिशनल एसपी भी शामिल रहे।

*इंदौर पुलिस के उक्त नवनिर्मित अत्याधुनिक नवीन कंट्रोल रूम के लोकार्पण के अवसर पर माननीय गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, वर्तमान परिदृश्य में अपराधियों द्वारा नित नयी आधुनिक तकनीको का दुरूपयोग कर, विभिन्न प्रकार के अपराधों, सायबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, अतः इनसे निपटने के लिये हमारी पुलिस का आधुनिक होना भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि पुलिस भी पूरी तरह से सक्षम होकर इन अपराधियों पर शिकंजा कस सके*। 

उक्त नवनिर्मित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम के बारें में बताते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर द्वारा बताया गया कि इस कंट्रोल रूम का निर्माण 3890 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया है जिसकी लागत लगभग 7 करोड़ 98 लाख रूपये आई है। उन्होने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाल को और बेहतर बनाने के लिये आधुनिक तकनीको से लैस इस चार मंजिला इमारत में विभिन्न तकनीकी व अन्य शाखाओं का एकीकृत रूप से संचालन किया जावेगा, जिससे निश्चय ही पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि होगी।

 उक्त नवीन कंट्रोल रूम में एक इंटीगे्रटेड फैमिली काउंसलिग सेन्टर का निर्माण किया गया है, जिसमें बुजुर्गो, महिलाओं एवं बच्चों की काउंसलिंग विषय विशेषज्ञों के द्वारा करवायी जावेगी।

बलवा ड्रिल का इक्वीपमेंट का स्टोर बनाया गया है, जिनका उपयोग शहर में लाॅ एंड आर्डर की स्थिति में या किसी विशेष परिस्थिति में बेहतर तरीके से किया जा सके, इनके साथ ही बी.डी.डी.एस. के लिये भी एक अत्याधुनिक कक्ष बनाया गया है।

इसमें एक पूरा फ्लोर ट्रेफिक के लिये रखा गया है, जिसमें ट्रेफिक मैनेजमेन्ट सेंटर एवं आरएलवीडी आदि सिस्टम सभी को एक साथ किया गया है, जिससे तकनीक के उपयोग से शहर के यातायात को और व्यवस्थित बनाया जा सके।
यहां पर पुलिस की जो साइंटिफिक यूनिट्स जैसे एफएसएल, फिंगर प्रिंट, फोटो शाखा सभी को भी एक ही जगह रखा गया है, जिससे और इन सभी के और बेहतर समन्वय के साथ अपराध अनुसंधान की दिशा में बेहतर कार्य किया जा सके।

एक फ्लोर पर एक अत्याधुनिक बड़ा कांफ्रेस हाॅल/ट्रेनिंग हाॅल बनाया गया है, जो आधुनिक तकनीकी साधनों से सुसज्जित है, जिससे और बेहतर तरीके से पुलिस को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जा सकेगी। शहर की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी इस भवन में रखा गया है।
पुलिस के वाॅयरलेस सिस्टम, डाॅयल-100 कंट्रोल रूम व वाॅयरेलस रिपेयरिंग लैब भी यहीं पर संचालित होगी, जिससे पुलिस की संचार व्यवस्था और बेहतर कार्य कर सके। यहां पर महिला एवं पुलिस कर्मियों के आवश्यक कार्य से रूकने की सुविधाओं हेतु एक सुव्यवस्थित बैरक का निर्माण भी किया गया है।

*शासन द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचर निवारण अधिनियम संबंधित प्रकरणों में हितग्राहियो को राहत राशि प्रदाय की जाती है, जिसके तहत वर्ष 2020 में पूरे इन्दौर ज़ोन में 49658250 रू. (चार करोड़ छियानवे लाख अन्ठावन हजार दौ सौ पचास रू.) की राशि दी जा चुकी है, जिसके तहत ही आज के कार्यक्रम में माननीय गृह मंत्री द्वारा लगभग एक करोड़ 80 लाख रूपयें की राहत राशि संबंधित हितग्राहियों को प्रदाय की गयी।* 

उक्त कायक्रम में दौरान विगत वर्ष इंदौर के एक होटल में हुई आगजनी की घटना के दौरान अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोपरि रखकर, इंदौर पुलिस के जांबांज निरीक्षक तहजीब काजी व आरक्षक लोकेश गाथे, आरक्षक संजीव धाकड़, आरक्षक राहुल जाट ने कई नागरिकों की जान बचायी थी, जिस पर इन्हें प्रदाय किये गये राष्ट्रपति के जीवन रक्षा पदक से, आज माननीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया तथा कहा कि हमें इन जांबांज पुलिसकर्मियों पर गर्व है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑