कोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली
रविवार की बैठक में मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संदर्भ में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए।
- बैठक में कहा- कोरोना के खिलाफ जागरूकता के लिए चलाएं व्यापक अभियान
- शहर में गुंडों बदमाशों पर पुलिस-प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए
मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अरबिंदो अस्पताल में भर्ती तुलसी सिलावट को 14 अगस्त को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी और 16 अगस्त को उन्होंने अधिकारियों की बैठक ले ली। इतना ही नहीं बैठक भी कोरोना को लेकर।
रविवार की बैठक में मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संदर्भ में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। वहीं, इंदौर में गुंडों बदमाशों पर पुलिस-प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सिलावट ने अधिकारियों से कहा कि सर्वे टीम में लगे विभिन्न शासकीय सेवकों की समस्याओं को भी प्रशासन सुनें और उनका निराकरण करे जिससे उनका कार्य आसान हो सके। मंत्री ने बैठक में विभिन्न प्राइवेट लैब में कोरोना की टेस्टिंग की जानकारी भी ली। सोडानी लैब द्वारा अन्य लैब की तुलना में कोरोना की जांच के लिए अधिक शुल्क लिए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई।
बड़ी संख्या में मरीज घर पर रहकर हुए ठीक
संभागायुक्त डॉ.पवन शर्मा ने बैठक में बताया कि इंदौर में होम आइसोलेशन और कंट्रोल रूम द्वारा मरीजों की ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था कारगर सिद्ध हुई है। बड़ी संख्या में मरीज घर पर रहकर ही ठीक हुए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर में छह हजार से अधिक मरीज़ विभिन्न अस्पतालों और घरों में रहकर स्वस्थ हो चुके हैं। यह एक ऐसी संख्या है जो समाज को भरोसा दिलाती है कि कोरोना को हराया जा सकता है।
मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की जाए
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इंदौर में कहीं पर भी सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन फिलहाल नहीं होंगे। सार्वजनिक गणेश प्रतिमा की स्थापना की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। इस पर मंत्री सिलावट ने कहा कि चूंकि नागरिक अपने घरों पर गणेश मूर्तियां स्थापित करेंगे, अत: मूर्ति विसर्जन के लिए भी नगर निगम अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में एक स्थान चिन्हित किया जाए जहां पर लोग आकर अपनी मूर्तियां विसर्जन के लिए रख सकें। इन मूर्तियों का पूरे सम्मान से विसर्जन होना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले