एक्शन मोड में सांसद शंकर लालवानी, प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलौना कारोबार को बूस्ट करने की बात कही, सांसद ने मीटिंग लेकर इंदौर में संभावनाएं तलाशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में किया था जिक्रदुनिया के खिलौना मार्केट में भारत का हिस्सा बढ़ाने की बातसांसद लालवानी ने कारोबारियों के साथ बैठक की'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में सांसद का बड़ा प्रयाससांसद की पहल से बढ़ेंगे रोजगार के मौके सांसद शंकर लालवानी इंदौर में कारोबारी गतिविधियों बढ़ाने और एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में किया था जिक्र
- दुनिया के खिलौना मार्केट में भारत का हिस्सा बढ़ाने की बात
- सांसद लालवानी ने कारोबारियों के साथ बैठक की
- ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सांसद का बड़ा प्रयास
- सांसद की पहल से बढ़ेंगे रोजगार के मौके
सांसद शंकर लालवानी इंदौर में कारोबारी गतिविधियों बढ़ाने और एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में दुनिया भर के 7 लाख करोड़ के खिलाैना बाजार का जिक्र करते हुए भारत में खिलौना मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की बात कही थी। जिसके बाद सांसद शंकर लालवानी ने औद्योगिक संगठन एआईएमपी के साथ इंदौर के कारोबारियों के साथ बैठक कर इंदौर में टॉय क्लस्टर बनाने और स्थानीय खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के संदर्भ में बात की।
सांसद लालवानी ने कहा कि ‘मा.प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के बाद हमने इस विषय पर रिसर्च किया और सबसे बड़ी जरुरत भारतीय खिलौनों में इनोवेशन लाने की है। हमने इस विषय पर बैठक कर कारोबारियों का पक्ष जाना है और इंदौर में संभावनाएं तलाशी है।’
सांसद ने कहा कि भारत में खिलौना बाजार की अथाह संभावनाएं है। फिलहाल हमारे बाजार में चीन और अन्य देशों में बने खिलाैने ज्यादा बिकते हैं। इसलिए एक्सपोर्ट के साथ-साथ देश के बड़े बाजार को भी ध्यान में रखना होगा।
इंदौर में हैंडमेड लेदर टॉयज का ज्यादा काम होता है और पहले ये बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट भी होते थे लेकिन धीरे-धीरे चीन ने इस पर कब्जा जमा लिया। सांसद ने कहा कि इसे दोबारा एक्सपोर्ट करने की संभावनाएं तलाशेंगे। बैठक में सुझाव आया कि कि कम से कम 100 एकड़ का एक टॉयज क्लस्टर बनाया जाए जहां कच्चे माल, टेक्नोलॉजी, मशीनों से लेकर देश-विदेश में बेचने के लिए मार्गदर्शन एक ही जगह पर मिल जाए। साथ ही एयरपोर्ट पर खिलौनों के डिस्प्ले के लिए जगह देने का सुझाव भी सामने आया।
सांसद ने कारोबारियों को राज्य और केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। साथ ही सांसद ने मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से भी इस विषय पर बात की और मंत्री ने प्रोजेक्ट बनाकर मिलने और पूरी मदद देने के लिए कहा है।
इस बैठक में एआईएमपी के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया समेत कई कारोबारी मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले