इंदौर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है इस बार चोरों ने बंदूक की दुकान को अपना निशाना बनाया जहां से दो 12 बोर की बंदूक लेकर फरार हो गए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
मामला इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र का है जहां थाने से चंद कदमों की दूरी पर बंदूक की दुकान में ही चोरी हो गई शटर तोड़कर घुसे चोरों ने यहां पर रखी दो बंदूकें उठाकर ले गए पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
दुकान मालिक के मुताबिक हमें रात में सूचना मिली थी कि आपकी दुकान का शटर टूट चुका है उसके बाद हम यहां पहुंचे थे यहां पहुचें दुकान पुरी अव्यवस्थित बिखरी हुई थी जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी शुरू की है वहीं क्षेत्र के चौकीदार ने भी एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन वह भाग गया फिलहाल आरोपी का एक मोबाइल और जैकेट रह गया है मोबाइल के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
