देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

इंदौर में सिंधिया:मोदी, शाह और नड्डा को त्रिमूर्ति बताया, कहा- इनके नेतृत्व में विकास सुनिश्चित, कमलनाथ सरकार जैसा भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी अब तक नहीं देखी

भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सभी नेताओं से एयरपोर्ट पर परिचय करवाया।

Abhishek Raghuvanshi17 अगस्त 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सिंधिया का दौरा अहम माना जा रहा है
  • सिंधिया के सबसे करीबी और मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ेंगे

भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार इंदौर आए। यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा कि 15 महीनों की कांग्रेस सरकार में जो भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी मैंने देखी, ऐसी स्थिति राजनीतिक जीवन में पहले कभी नहीं देखने को मिली। हमारे साथियों ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अत्याचारी और दोगली सरकार के खिलाफ इस्तीफा दिया। मैंने और साथियों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा त्रिमूर्ति के नेतृत्व में भारत का विकास सुनिश्चित है। देश की अखंडता और एकता उनके हाथों में सुरक्षित है।

सिंधिया ने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार में मैंने बार-बार जनता की आवाज को उठाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आने वाले उपचुनाव में जनता उन्हें सबक खिलाएगी। कुर्सी जाने की वजह से कांग्रेस छटपटा रही है, वे चाहते हैं कि कैसे भी हो कुर्सी उन्हें मिल जाए। सिंधिया ने कहा सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं…। हम केवल जनता के विश्वास पर खरा उतरना चाहते हैं। सिंधिया ने कहा कि मैं जनसेवक था, हूं और रहूंगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे निजी हमलों को लेकर कहा कि उनसे इसके अलावा कोई अपेक्षा नहीं है। मेरी दादी ने सत्य का रास्ता अपनाया था, पिताजी ने सत्य का झंडा उठाया, उसी के अनुरूप मैंने भी सत्य का झंडा उठाया है। मैं कांग्रेस के नेताओं का नहीं, बल्कि केवल जनता के प्रश्नों का जवाब दूंगा।

प्रधानमंत्री ने चीन को ईंट का जवाब पत्थर से दिया
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने का एक ऐतिहासिक काम किया। जिस प्रधानमंत्री ने राम मंदिर का भूमिपूजन किया, जिनसे चीन को ईंट का जवाब पत्थर से दिया। वह प्रधानमंत्री देश के एक सौ 25 करोड़ लोगों के दिलों में राज कर रहा है। इसलिए कांग्रेस पूरी तरह से विफलता की ओर जा रही है। आलोचना और विरोध लोकतंत्र में बहुत जरूरी है। आलोचना यदि सकारात्मक हो तो उसे सुनकर अपनाना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि कर्ज माफी हो, कन्यादान हो.. जैसे हमारे अनेक मुद्दों पर शिवराज सरकार जरूर काम करेगी।

सचिन की पीड़ा से मैं वाकिफ

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर भी सिंधिया ने बात रखी। उन्होंने सचिन पायलट पर कहा- सचिन मेरे मित्र हैं जो पीड़ा उन्होंने उठाई है, उससे सब वाकिफ हैं। कांग्रेस घर को बनाने की इतने देर बाद कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस में काबिलियत पर प्रश्न चलाया जाता है। यह बहुत दुख की बात है और मेरे सहभागी के साथ भी यही हुआ है। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर सिंधिया का स्वागत शिवराज सरकार की मंत्री ऊषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया। सिंधिया एयरपोर्ट पर ही कुछ देर रुके। इसके बाद कार्यक्रमों में शामिल होने उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उज्जैन से लौटकर वे पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई भाजपा नेताओं से मिलेंगे।

रूठों को मनाने की तैयारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर हो रहा है। सिंधिया का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सांवेर से उनके सबसे करीबी तुलसी सिलावट इस बार भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, क्योंकि सिलावट भी कांग्रेस से विधायकी और मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सिलावट अभी शिवराज सरकार में मंत्री हैं और इस पद पर बने रहने के लिए उनका चुनाव जीतना जरूरी है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के कई नेता पार्टी के इस निर्णय से नाखुश हैं। सिंधिया इनमें से ज्यादातर नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।

सिंधिया समर्थकों को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं स्थानीय कार्यकर्ता
मप्र विधानसभा की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सिंधिया का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद उनके कई समर्थक भी कांग्रेस से भाजपा में आ गए हैं। जो उपचुनाव में भाजपा की तरफ से टिकट के दावेदार हैं। इसमें सांवेर विधानसभा से तुलसी सिलावट भी शामिल है। वैसे तो भाजपा के बड़े नेता सिंधिया समर्थकों को अपना बताते हुए उनका साथ देने की बात कह रहे हैं लेकिन वे इन नए-नए भाजपाइयों को पूरी तरह से स्वीकार करने में अब भी हिचकिचा रहे हैं।

भाजपा के खिलाफ प्रचार करने वाले अब भाजपा में
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में अब तक जो नेता कांग्रेस का झंडा उठाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार करते थे उनमें से अधिकांश सिंधिया समर्थक नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इन्हें स्वीकारने में हिचक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रमेश मेंदोला को टक्कर देने वाले मोहन सेंगर अब खुद भाजपाई हो गए है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑