इंदौर में कोरोना के मरीज़ मिलने के बाद कर्फ्यू : दूध-दवा-सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी Indore News in Hindi
इंदौर में कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है.कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने दोपहर दो बजे कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है.
इंदौर में कोरोना वायरस के एक साथ 5 मरीज़ मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. ताकि लोग बाहर न निकलें और कोरोना वायरस और ना फैल पाए. प्रशासन ने नए सिरे से प्लानिंग शुरू कर दी है. जिला प्रशासन और नगर निगम ने एक प्लान तैयार किया है जिससे लोगों को उनके घरों के आसपास रोजमर्रा की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा दी जाएं. इसके लिए हर वॉर्ड में 5 जगह तय की जा रही हैं. खाली मैदान और खुली जगहों की तलाश की जा रही है जहा ठेलों या अस्थाई दुकानों के माध्यम से सब्जियां,फल और दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं नागरिकों को उपलब्ध कराईं जा सकें.
सब्जी मंडी में सफेद लाइन
सब्जी मंडियों में चूने की लाइन डाली जा रही है. उसी में दुकानें लगेंगी और ग्राहक खड़े हो सकेंगे. ताकि प्रॉपर डिस्टेंस बना रहे. साथ ही पीने के पानी और साफ सफाई के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि इंदौर में सुबह 7 बजे से 2 बजे तक सब्ज़ी, किराना, दवाइयों जैसे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी. होम डिलेवरी करने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिससे लोगों को उनके घरों पर ही सामान पहुंचाया जा सके. कलेक्टर ने कहा नागरिक धैर्य रखें और भयभीत न हों. किसी भी वस्तु की कमी नहीं होने दी जाएगी.कलेक्टर की अपील
कलेक्टर ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वो 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर अनावश्यक रूप से भयभीत न हों और न ही बहुत ज्यादा मात्रा में घरेलू सामान इकट्ठा करके रखें.इंदौर में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू भी लगा दिया दिया है. चोईथराम सब्ज़ी मंडी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि यहां पर व्यक्तिगत रूप से ग्राहक नहीं पहुंचेंगे.लोगों से अपील की जा रही है कि अपने पास पड़ोस और निकट की सब्ज़ी दुकानों से सब्ज़ियां ख़रीदें सब्ज़ी मंडी में केवल छोटे विक्रेता ही थोक विक्रेता से सब्ज़ी लेने जा सकेंगे. इससे भीड़ जमा होने से बचा जा सकेगा.
इन सेवाओं को कर्फ्यू में छूट
1- दवा और चिकित्सा उपकरण,खाद्य पदार्थ,किराना दुकानें
2- दूध,फल,सब्जियों की दुकानें और उनके लिए परिवहन सेवा
3- कृषि वस्तुओं-उत्पादों के लिए परिवहन सेवाएं
4- अस्पताल,फार्मेसी और ऑप्टिकल दुकानें, फार्मास्यूटिकल्स कंपनियां
5- पेट्रोल पंप,एलपीजी गैस,तेल एजेंसियां
6- होम डिलिवरी सुविधा वाले रेस्तरां
7- बैंक, एटीएम, इंश्योरेंस,फिनटेक और संबंधित गतिविधियां
8- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
9- आईटी और दूरसंचार,डाक,इंटरनेट और एंबुलेंस सेवा
10- बेकरी और पालतू जानवरों के लिए पशु खाद्य की दुकानें
ये भी पढ़ें-
COVID 19: भोपाल में दूसरा केस पॉजिटिव, बेटी के बाद पत्रकार पिता को हुआ कोरोना
घर में रहें और एक क्लिक पर मैहर की शारदा देवी के online दर्शन करें

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 7 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले