अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की एक ओर बड़ी कार्यवाही अवैध उत्खनन करने वाले आरोपी पर दो करोड़ 41 लाख का अर्थदण्ड अधिरोपित कोटवार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार भूमाफियाओं, मिलावटखोरों, ड्रग्स माफियाओं आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार भूमाफियाओं, मिलावटखोरों, ड्रग्स माफियाओं आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अभय बेड़ेकर द्वारा आज एक प्रकरण में आदेश जारी कर अवैध उत्खनन करने वाले आरोपी अनिल यादव पिता गोविन्द यादव निवासी रतनदीप काम्पलेक्स नवलखा इंदौर पर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से उत्खनन करने पर दो करोड़ 31 लाख 26 हजार 750 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। इसके साथ ही कोटवार रघुनाथ पिता गुलाबसिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये गये हैं। उक्त आदेश मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 247 (7) के अन्तर्गत जारी किया गया है।
जारी आदेशानुसार खनिज अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन देकर अवगत कराया गया था कि विगत दिनों ग्राम तिल्लौरखुर्द तहसील बिचौली हप्सी जिला इंदौर पर अवैध उत्खनन की शिकायत पर कार्यवाही की गई थी। मौके पर खनिज मुरम का अवैध उत्खनन होना पाया गया था। एक पोकलेन मशीन तथा चार डंपर अवैध खनिज मुरम उत्खनन में संलिप्त पाये गये थे। मौके पर किसी प्रकार की लिखित वैध अनुमति नहीं पायी गई। मौके पर मशीन अनिल यादव निवासी इंदौर की बतायी गई तथा उत्खनन स्थल कोटवार रघुनाथ पिता गुलाबसिंह की सेवा भूमि बतायी गई।
उत्खनित खनिज को आरोपी द्वारा बाजार में विक्रय भी किया गया है। यह कृत्य अनाधिकृत उत्खनन की श्रेणी में आता है। मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 के नियम (53) के उपनियम 1 (क) अन्तर्गत अवैध उत्खनन किये जाने के कारण अवैध उत्खननकर्ता अनिल यादव पिता गोविन्द यादव एवं कोटवार रघुनाथ पिता गुलाबसिंह द्वारा मिल कर शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन किया जाना प्रमाणित होना पाया गया। अवैध रूप से उत्खनित 18517.4 घनमीटर मुरम की रायल्टी राशि का 25 गुना अर्थात दो करोड़ 31 लाख 26 हजार 750 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है तथा कोटवार रघुनाथ पिता गुलाबसिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा सेवा भूमि वापस लेने के आदेश दिये गये हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले