देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

निजामुद्दीन से कानपुर पहुंचे तबलीगी जमात के 8 विदेशी जमातियों पर दर्ज हुई FIR

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सभी जमातियों को हैलट अस्‍पताल में बने आईडीएच वार्ड में भर्ती कराया जाएगा.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
धार्मिक प्रचार के लिए कानपुर पहुंचे तबलीगी जमात के 8 विदेशी जमातियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सभी जमातियों को हैलट अस्‍पताल में बने आईडीएच वार्ड में भर्ती कराया जाएगा.

दिल्ली (Delhi) के तबलीगी जलसे (Tabligi procession) में शामिल आठ विदेशी (foreigners) कानपुर इस्लाम के प्रचार प्रसार के लिए आये हैं, बाबूपुरवा (Babupurava) इलाके से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

कानपुर. दिल्ली के निजामुद्दीन (Nizamuddin) इलाके आयोजित हुई तबलीगी जमात (Tabligi Jamaat) में शामिल हुए आठ विदेशी (foreigners) कानपुर पहुंच गए हैं. जानकारी पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल उर्सला (Ursala Hospital) भेजा है. यहां पर अगर यह लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाते हैं तो हैलट अस्पताल भेजा जाएगा. वहीं, निगेटिव पाये जाने पर इन्‍हें नरैना संस्थान में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन (Quarantine) में रखा जाएगा. फिलहाल सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में लागू किए गए लॉकडाउन के बीच बीते दिनों तेलंगाना से आई एक खबर से हड़कंप मच गया था. वहां छह लोगों की मौत हो गई थी. पड़ताल में पता चला था कि ये सभी दिल्ली में हुए एक बड़े धार्मिक जलसे में शामिल होने के बाद घर लौटे थे. यह जलसा तबलीगी जमात की तरफ से दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में आयोजित किया गया था. इसके बाद से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है और हर जनपद का जिला प्रशासन सूची एकत्र कर रहा है कि जनपद से कितने लोग तबलीगी जमात में शामिल हुए हैं.

बाबूपुरवा इलाके से हिरासत में लिए गए आठ जमाती
कानपुर जिला प्रशासन भी ऐसे लोगों की सूची बना ही रहा था. जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि दिल्ली के तबलीगी जलसे में शामिल आठ विदेशी कानपुर इस्लाम के प्रचार प्रसार के लिए आये हैं. हरकत में आयी पुलिस ने बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के इलाके से आठ विदेशियों को गुरुवार हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया. पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल उर्सला भेजा है.हिरासत में लिए गए सभी विदेशियों का हुआ मेडिकल चेकअप
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी सभी का परीक्षण जिला अस्पताल में चल रहा है, अगर कोरोना से संक्रमित पाये गये तो हैलट अस्पताल में बने आईडीएच वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा. अगर संक्रमित नहीं पाये गये तो पनकी थानाक्षेत्र के नरैना इंस्टीट्यूट में बने क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा जाएगा. इसके बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा और आगे पुलिस कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें:

मऊ: तबलीगी जमात में शामिल 114 जमातियों और शरणदाताओं पर एफआईआर

COVID-19: लॉकडाउन के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी रख रही नोएडा पुलिस

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 8:57 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 18 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 18 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 19 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 19 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 19 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 20 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 20 घंटे पहले
पैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले
↑