COVID 19: दिल्ली में सरकारी अस्पताल के 2 नर्सिंग स्टाफ मिले पॉजिटिव
इससे पहले इसी अस्पताल के एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गई थी. (सांकेतिक फोटो) दोनों को ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है और इनका इलाज जारी है.
दोनों को ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है और इनका इलाज जारी है. इनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है और जांच की जा रही है.
नई दिल्ली. दिल्ली में लगातार कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. अब खबर है कि एक सरकारी अस्पताल के दो नर्सिंग स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जानकारी के अनुसार दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के इन दो नर्सिंग स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों को ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है और इनका इलाज जारी है. इससे दो दिन पहले ही इसी अस्पताल के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी. अब इन नर्सिंग स्टाफ के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है और जांच की जा रही है.
डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों का हुआ टेस्ट
इससे पहले इसी अस्पताल के एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गई थी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोगों की जांच की गई है. हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट क्या आई है इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है.दिल्ली में 293 कोरोना पॉजिटिव
वहीं जानकारी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है. इनमें से 182 मरीज मरकज निजामुद्दीन से संबंध रखते हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज से 2046 लोगों को बाहर निकाला गया था. इनमें से 1810 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है, जबकि 536 लोग दिल्ली के कई हॉस्पिटलों में भर्ती हैं. सीएम ने जानकारी दी कि इन सारे लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच जारी है. सीएम का मानना है कि जांच के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है.
एम्स और मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर भी मिले थे कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले दिल्ली में एम्स का एक और मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल के ही प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. वहीं उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की गई थी.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली AIIMS का डॉक्टर निकला कोरोना पॉजिटिव, परिवार की भी चल रही जांच
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 8:58 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 56 मिनट पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 1 घंटा पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 2 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 3 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 4 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 5 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 5 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 15 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 20 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 21 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 21 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 22 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
