लॉकडाउन के बीच इन राज्यों में बढ़ी Petrol-Diesel की कीमत, जानिए नए रेट्स
Petrol-Diesel की कीमत भारत में चल रहे लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की मांग में कमी आई है.
Petrol-Diesel की कीमत
भारत में चल रहे लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की मांग में कमी आई है. 1 अप्रैल से बीएस6 फ्यूल की शुरुआत पूरे देश में हो गई, और उसी दिन इन तीनों राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़त दर्ज की गई.
इन तीन राज्यों ने बढ़ाएं दाम
1 अप्रैल से बीएस6 फ्यूल की शुरुआत पूरे देश में हो गई, और उसी दिन इन तीनों राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़त दर्ज की गई. कोलकाता में जहां पेट्रोल के दाम 1.01 रुपये बढ़ा और डीजल 1 रुपया महंगा हुआ. वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल का दाम 1.58 रुपये बढ़कर 73.55 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीजल का भाव 1.55 रुपये की बढ़त के साथ 65.96 रुपये. इसके अलावा, जयपुर में दाम 2.24 रुपये बढ़कर 75.59 रुपये हो गए और डीजल 2.15 रुपये महंगा होकर 69.28 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है. यहां यह समझना जरूरी है कि दाम में बढ़ोतरी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने नहीं की है. दाम बढ़ने का कारण इन राज्यों के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाना है.
>> दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 62.29 रुपये खर्च करने होंगे.>> कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 73.30 रुपये है. वहीं डीजल का भाव 65.62 रुपये प्रति लीटर पर है.
>> मुम्बई में पेट्रोल का भाव 75.30 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 65.21 रुपये प्रति लीटर पर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 72.28 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल का भाव 65.71 रुपये प्रति लीटर पर है.
ये भी पढ़ें: आज से बदल गए हैं Income Tax से जुड़े ये 5 नियम, आप पर होगा ये असर
पेट्रोल-डीज़ल के नए रेट्स ऐसे जानें
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.
सरकार ने पेट्रोल-डीजल एक्साइज़ ड्यूटी ओर रोड सेस बढ़ाया
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी (Special Excise Duty) और रोड सेस (Road Cess) बढ़ाने का ऐलान किया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOC) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर 22.98 रुपये की एक्साइज ड्यूटी लग रही है. इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल पर एक्साइज 18.83 रुपए प्रति लीटर की दर से वसूली जा रही है.
ये भी पढ़ें: क्या आपको लोन की EMI पर छूट मिलेगी, यहां जानिए कैसे और क्या करना होगा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 8:59 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 58 मिनट पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 1 घंटा पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 2 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 3 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 4 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 5 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 5 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 15 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 20 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 21 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 21 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 22 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले