कतर में भारतीय प्रोडक्ट्स की भारी मांग, यात्री विमान के जरिये भेजा जाएगा सामान
दोहा से दिल्ली के बीच बुधवार से 19 साप्ताहिक उड़ानें शुरू की हैं. Coronavirus Outbreak: कतर एयरवेज कार्गो (Qatar Airways Cargo) ने कहा कतर में भारतीय औषधि उत्पादों और अन्य ताजा उत्पादों की भारी मांग है.
दोहा से दिल्ली के बीच बुधवार से 19 साप्ताहिक उड़ानें शुरू की हैं.
Coronavirus Outbreak: कतर एयरवेज कार्गो (Qatar Airways Cargo) ने कहा कतर में भारतीय औषधि उत्पादों और अन्य ताजा उत्पादों की भारी मांग है. इन उड़ानों के जरिये ये उत्पाद मंगाये जा रहे हैं.
एयरलाइन ने कहा कि इन उड़ानों में वह यात्री विमानों का इस्तेमाल कर रही है. इनके जरिये दवा और ताजा उत्पादों की ढुलाई की जायेगी.
कतर में भारतीय प्रोडक्ट्स की भारी मांग
एयरलाइन ने बयान में कहा कि ये उड़ानें उसकी मौजूदा माल ढुलाई उड़ानों के अतिरिक्त होंगी. बयान में कहा गया है कि कतर में भारतीय औषधि उत्पादों और अन्य ताजा उत्पादों की भारी मांग है. इन उड़ानों के जरिये ये उत्पाद मंगाये जा रहे हैं.ये उड़ानें हफ्ते में तीन बार दिल्ली से, दो बार हैदराबाद से, 3 बार बेंगलुरु से, 4 बार चेन्नई से, 5 बार मुंबई से, और कोलकाता से 2 बार शुरू होंगी.
लॉकडाउन के बीच भेजे गए यूरोप के नागरिक
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 560 विदेशी नागरिक बुधवार को दो अलग-अलग उड़ानों से पेरिस और फ्रेंकफर्ट के लिए रवाना हुए.
गोवा हवाई अड्डे ने बुधवार शाम ट्वीट किया कि 246 यात्रियों और दो नवजात शिशुओं को लेकर नौवां राहत विमान पेरिस के लिए रवाना हुआ. यह कतर एयरवेज का विमान था.
बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस समय आधी दुनिया लॉकडाउन है. ज्यादातर देशों ने अपनी सीमाएं बंद की हुई हैं जिसका असर देशों की अर्थव्यवस्था पर खासा देखने को मिल रहा है. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. करीब 10 लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण में पॉजिटिव पाए गए हैं. अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के चलते पूरी दुनिया में 47 हजार लोगों की मौत हुई है. करीब एक लाख 95 हजार संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं.
ये भी पढ़ें
कोरोना संकट को लेकर PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से फोन पर की बात
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 75 नये मामले, 74 लोग दिल्ली मरकज में हुए थे शरीक
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 12:00 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 5 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 5 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 5 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 5 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 8 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 10 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 10 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 12 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 12 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 14 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 14 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले