
इंदौर,
इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध #कलेक्टरश्रीआशीष_सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई। एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया गया।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में एक दो पहिया वाहन क्रमांक MP09-AJ-8865 पर परिवहन कर ले जा रही 9 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। बरामद की गई मदिरा वाहन सहित जप्त की गई। आरोपी जितेंद्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 68 हजार रुपए है।
