प्रदेश में सबसे पहले बने आयुर्वेद महाविद्यालय का हुआ कायाकल्प
औषधि निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रसशाला का निर्माण भी किया जाएगासंभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नइंदौर,संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वाशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
औषधि निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रसशाला का निर्माण भी किया जाएगा
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर,
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वाशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने प्रदेश के सबसे पहले बने आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर के प्रगति एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आयुर्वेदिक औषधि निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल रसशाला का निर्माण किया जाए। साथ ही योग विषय पर नये पाठ्यक्रम शुरू किए जाए। योग क्षेत्र में कार्य कर रही राष्ट्रीय स्तर की योग संस्थाओं के साथ मिलकर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाए। साथ ही आयुर्वेद से जुड़े विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, वर्कशॉप आदि के आयोजन किए जाए, ताकि संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापकों को आयुर्वेद विषय में हो रहे नित नये अनुसंधान सहित नवीन तकनीकों की जानकारी मिले। एक ऐसी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाए, जिसमें आयुर्वेद विषय के शोधार्थी विद्यार्थियों द्वारा किए गए नये शोध की तथ्यात्मक जानकारी हो।
मप्र-महाराष्ट्र सीमावर्ती जिले में स्थापित आयुर्वेद महाविद्यालय नए स्वरूप में नए आयाम गढ़ने की दिशा में
प्रदेश का सबसे पुराना आयुर्वेद महाविद्यालय में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशन में कुछ आवश्यक व्यवस्थाएं और सुविधा प्रारम्भ हुई है। जिससे न सिर्फ मप्र के बल्कि महाराष्ट्र राज्य के नागरिक भी लाभांवित हो रहे है। महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार पटेल बताते है कि यहां अब महिलाओं की डिलिवरी के साथ 14 विभागों में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग के मापदंडों के अनुरूप शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बढ़ गए है। वर्ष 2018 में नए भवन में प्रारम्भ होने के साथ ही अब डिजिटल लायब्रेरी व डिजिटल रचना शरीर म्यूज़ियम, डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी, पंचकर्म,मधुमेह व त्वक रोग इकाई,ओटी, फिसियोथेरेपी, औषधि वितरण, विद्यार्थियों के लिए बस व्यवस्था और आपात समय के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध हो गई है।
कार्यकारिणी बैठक में चिकित्सकीय कार्यों, ओ.टी. प्रसव इकाई आदि आकस्मिक परिस्थितियों में निर्बाध प्रकाश व्यवस्था, जी+3 लिफ्ट स्थापना, एप्रोच रोड़ पर प्रकाश व्यवस्था, सोनोग्राफी सुविधा, परिसर में धनवंतरी भगवान की मूर्ति स्थापना, 20.97 एकड़ भूमि के संरक्षण हेतु तार फेसिंग का कार्य, सभाकक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष में रिनोवेशन कार्यों पर चर्चा हुई।
कार्यकारिणी समिति की बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह वीसी के माध्यम से जुड़े। जबकि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. जे. पी. चौरसिया, उप प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द कुमार पटेल, बुरहानपुर डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजमेर सिंह गौड़, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग की सदस्य श्रीमती अनामिका माइकल, आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन के प्रो.डॉ. सिद्धेश्वर सतुआ सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं अन्य संबंधित अधिकारी संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 1 मिनट पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 50 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले

