सात दिन पहले इंदौर से लापता हुई श्रद्धा ने इलेक्ट्रिशियन से रचाई शादी, पिता बोले- उसकी मेंटल हेल्थ की जांच हो
एमआईजी क्षेत्र से सात दिन पहले लापता हुई कॉलेज छात्रा श्रद्धा आखिरकार घर लौट आई। उसने एक इलेक्ट्रिशियन करण योगी से शादी कर ली है।

एमआईजी क्षेत्र से सात दिन पहले लापता हुई कॉलेज छात्रा श्रद्धा आखिरकार घर लौट आई। उसने एक इलेक्ट्रिशियन करण योगी से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा मूल रूप से अपने दोस्त सार्थक से मिलने घर से निकली थी, लेकिन हालात ने कहानी को बिल्कुल फिल्मी मोड़ दे दिया।
एमआईजी क्षेत्र से सात दिन पहले लापता हुई कॉलेज छात्रा श्रद्धा आखिरकार घर लौट आई। उसने एक इलेक्ट्रिशियन करण योगी से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा मूल रूप से अपने दोस्त सार्थक से मिलने घर से निकली थी, लेकिन हालात ने कहानी को बिल्कुल फिल्मी मोड़ दे दिया।
घर छोड़ने से शादी तक का सफर
गुजराती कॉलेज में पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय श्रद्धा की सार्थक नाम के युवक से फोन पर बातचीत होती थी। पिता अनिल तिवारी ने एक दिन नाराज़ होकर उसकी पिटाई की और फोन छीन लिया। इसी से आहत होकर 23 अगस्त को श्रद्धा घर छोड़कर निकल गई।
पिता ने अपहरण का शक जताकर थाने में शिकायत दर्ज कराई और यहां तक कि ज्योतिषी की सलाह पर घर के बाहर श्रद्धा की उलटी तस्वीर तक टांग दी।
इस बीच, श्रद्धा ने गुरुवार रात पिता को कॉल कर बताया कि वह मंदसौर में है और उसने पालिया के रहने वाले करण योगी से शादी कर ली है। इसके बाद परिजन जावरा पहुंचे और दोनों को इंदौर वापस ले आए।
फिल्मी स्टाइल में हुई मुलाकात
टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, पूरी कहानी किसी फिल्म जैसी लगती है। दरअसल, श्रद्धा सार्थक से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी, लेकिन वह वहां नहीं आया। गुस्से में श्रद्धा रतलाम जाने वाली ट्रेन में बैठ गई और चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश करने लगी। तभी उसी ट्रेन में सफर कर रहे करण योगी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे बचा लिया।
करण पहले गुजराती कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन रह चुका है। उसने श्रद्धा से कहा “मैं तुम्हें मरने नहीं दूंगा।” तभी श्रद्धा ने उससे शादी की शर्त रख दी। इसके बाद दोनों महेश्वर पहुंचे और मंदिर में शादी कर ली।
परिवार का विरोध
श्रद्धा ने गुरुवार रात अपने पिता से आईडी कार्ड और मार्कशीट मांगी, तब जाकर परिवार को शादी की जानकारी हुई। पिता अनिल तिवारी ने इस शादी को मानने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा किसी और के लिए घर से निकली थी, लेकिन बीच में करण की एंट्री हो गई और उसने उससे शादी कर ली। अनिल तिवारी ने यहां तक कहा कि बेटी के मानसिक स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए और उसे कुछ दिनों तक परिवार से अलग रखकर समझना होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 50 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले