देश की बात, आपके शहर से
अनवर कादरी ने ऐसे ही सरेंडर नहीं किया… पत्नी की ज्वेलरी बेच भागा नेपाल, दर-दर की खाई ठोकरें
देश 0 बार पढ़ी गई

अनवर कादरी ने ऐसे ही सरेंडर नहीं किया… पत्नी की ज्वेलरी बेच भागा नेपाल, दर-दर की खाई ठोकरें

लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ और साहिल की आर्थिक मदद करने का आरोपित अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत दर दर की ठोंकरे खा रहा था। फरारी के लिए उसको पत्नी की ज्वेलरी बेचना पड़ी।

Abhishek Raghuvanshi30 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ और साहिल की आर्थिक मदद करने का आरोपित अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत दर दर की ठोंकरे खा रहा था। फरारी के लिए उसको पत्नी की ज्वेलरी बेचना पड़ी। सोने के कंगन बेचकर गोरखपुर से नेपाल भागा और इंटरनेशनल सिमकार्ड से इंटरनेट कॉलिंग करने लगा। उसने पुलिस के खिलाफ याचिका की तैयारी की पर बेटी गिरफ्तार हो गई।
सरेंडर से पहले दर-दर भटकता रहा अनवर कादरी
पत्नी के सोने के कंगन बेचकर गोरखपुर से नेपाल भागा
नेपाल में टूरिस्ट बनकर अलग-अलग होटलों में रुका
इंदौर। लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ और साहिल की आर्थिक मदद करने का आरोपित अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत दर-दर की ठोंकरे खा रहा था। फरारी के लिए उसको पत्नी की ज्वेलरी बेचना पड़ी। सोने के कंगन बेचकर गोरखपुर से नेपाल भागा और इंटरनेशनल सिमकार्ड से इंटरनेट कॉलिंग करने लगा। उसने पुलिस के खिलाफ याचिका की तैयारी की पर बेटी गिरफ्तार हो गई।
पत्नी की ज्वेलरी बेचकर नेपाल भागा
भिस्ती मोहल्ला (सदर बाजार) निवासी अनवर पुत्र असलम कादरी ने पुलिस को खुब छकाया। इनाम की घोषणा होते ही सरेंडर का मन बनाया लेकिन इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान आ गया। एनकाउंटर और तोड़फोड़ के डर से अनवर गोरखपुर आ गया। यहां तक उसकी दूसरी पत्नी फरहाना भी साथ थी। शुरुआत में तो उसने एक खाते से रुपये निकाल कर काम चलाया लेकिन फ्रीज होने पर रुपयों का संकट गहराने लगा। उसने फरहाना के कंगन बेचे और बस से नेपाल चला गया।
टूरिस्ट बनकर कई होटलों में रूका
टूरिस्ट बनकर अलग-अलग होटलों में रुका और इसी दौरान एक युवक से दोस्ती कर ली। अनवर ने खुद को व्यापारी बताया और उसका सिमकार्ड ले लिया। वह इंटरनेशनल सिमकार्ड से इंटरनेट कॉलिंग कर पुलिस की हरेक गतिविधियों पर नजर रखने लगा। दोस्तों और स्वजनों से भी संपर्क कर लेता था। अनवर अखबारों में भी उसके संबंध में चल रही खबरें पढ़ लेता था।
मदद करने वालों को भी बनाया जाएगा आरोपी
टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक अनवर की मदद करने वालों को भी आरोपित बनाया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि दिल्ली के कुछ कांग्रेस नेताओं से संपर्क में था। उनके माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी थी। इसी बीच उसकी बेटी आयशा गिरफ्तार हो गई।
रासुका लगाकर संपत्ति कुर्क करने वाली थी पुलिस
अनवर के विरुद्ध आजाद नगर, संयोगितागंज, सदर बाजार, सराफा थाना सहित अन्य जगहों पर कुल 20 मामले दर्ज है। उसको कुछ समय पूर्व भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में भी गिरफ्तार किया था। कलेक्टर आशीष सिंह ने उस पर रासुका भी लगा दी थी। पुलिस अब उसकी संपत्ति कुर्क करने वाली थी। पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से अनवर को भगोड़ा घोषित करवा दिया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 10 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
Sony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
↑