सरवटे बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन सहित आस-पास के क्षेत्रों में बेतरतीब खड़ी बसों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाईपरिवहन विभाग के अमले द्वारा 18 बसें की गई जप्त
इंदौर में उच्च न्यायालय और कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयास जारी है।
इंदौर में उच्च न्यायालय और कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयास जारी है। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग के अमले द्वारा सरवटे बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास के क्षेत्र में बेतरतीब खड़ी यात्री बसों के विरूद्ध मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में आज 13 बसें जप्त की गई। इसके पहले 5 बसों को जप्त किया था, इन्हें मिलाकर कुल 18 बसें जप्त की जा चुकी है। इनमें अधिकतर उपनगरीय बसें शामिल है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि उपनगरीय बसों से संबंधित कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनमें ओव्हर स्पीडिंग, रेसिंग, यात्रियों से अधिक किराया लेने, टिकिट नहीं देने, किराया सूची चस्पा नहीं करने आदि शामिल है। इन शिकायतों के निराकरण के लिये प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरवटे और रेलवे स्टेशन के आस-पास यात्री बसें बेतरतीब और अवैध रूप से खड़ी हो रही थी। बार-बार हिदायत देने के बाद भी कोई सुधार दिखाई नहीं दिया। इसको देखते हुए आज संयुक्त मुहिम चलाकर बसों की जांच की गई और अवैध रूप से खड़ी बसों को जप्त किया गया। बस संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे अपनी बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें और निर्धारित स्थान से ही सवारी बैठाएं, ऐसा नहीं करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि होप मिल की मुक्त कराई गई भूमि पर इस क्षेत्र की यात्री बसों को सुव्यवस्थित रूप से पार्क कराया जाये। बस संचालकों से कहा गया था कि वे इस भूमि पर अपनी बसें पार्क करें, हिदायत के बाद भी उनके द्वारा सड़क पर बेतरतीब रूप से बसें पार्क की जा रही थी।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। झाबुआ टावर और पटेल ब्रिज पर बसों की सघन चेकिंग की गई। जिसमें वाहनो के फ़िटनेश परमिट बीमा PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये गए। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की गई। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों, बेतरतीब खड़ी रहने वाली बसो पर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान 13 बसें रीगल ब्रिज और राजकुमार ब्रिज पर बेतरतीब खड़ी होकर सवारी बैठाते पाई गई, इन सभी 13 बसों को जब्त किया गया। साथ ही ट्रेवल्स, बस संचालकों से अपील की गई कि वह अपनी बसों को निर्धारित स्थान से ही चलाए अन्यथा बसें जब्त की जाएगी। बेतरतीब, निर्धारित स्थानों से भिन्न स्थानों से संचालित बसो की जब्ती की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 12 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले