श्री खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव 27 अगस्त से होगा प्रारंभ
विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन सहित भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे नियमित आयोजनदेश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी देंगे अपनी प्रस्तुतियांइंदौर, 25 अगस्त 2025इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन सहित भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे नियमित आयोजन
देश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी देंगे अपनी प्रस्तुतियां
इंदौर, 25 अगस्त 2025
इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव 27 अगस्त से प्रारंभ होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। विधि-विधान के साथ नियमित पूजन-अर्चन होंगे और 10 दिन तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होंगे। इस बार देश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025 बुधवार को सुबह 10 कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक श्री शिवम वर्मा, श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत 28 अगस्त 2025 गुरूवार को दोपहर 2 बजे दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा मगंलाचरण तथा शाम 7 बजे श्रीमती कल्पना झोकरकर की संगीतमय प्रस्तुति होगी। 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा गायन होगा और शाम 7.30 बजे नेशनल स्कूल ऑफ कत्थक द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। 30 अगस्त 2025 शनिवार को शाम 5 बजे अन्नक्षेत्र के आजीवन सदस्यों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया है। इसी दिन रात्रि 8 बजे श्री ऋषि कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है। 31 अगस्त 2025 रविवार को शाम 5 बजे कला प्रस्तुति होगी। रात्रि 8 बजे श्री अश्विनी पाठक द्वारा सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया है। 01 सितम्बर 2025 सोमवार को शाम 6 बजे से नादयोग गुरुकूल द्वारा कत्थक – भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जायेगी। पाटीदार योगा सेन्टर द्वारा गीतायन एवं स्वर मंदिर म्यूजिकल योगा की प्रस्तुति होगी। 02 सितम्बर 2025 मगंलवार को शाम 7 बजे भजन संध्या होगी, इसमें भजन गायक श्री रतन मोहन शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। 03 सितम्बर 2025 बुधवार को शाम 7 भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के भजन होंगे। 04 सितम्बर 2025, गुरूवार को शाम 7 बजे भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री कौशलेन्द्र शर्मा (शर्मा बंधु) सुरमय प्रस्तुतियां देंगे। सभी कार्यक्रम श्री गणपति मंदिर खजराना परिसर स्थित प्रवचन हॉल में होंगे। आग्रह किया गया है कि मंदिर द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों में सहयोग हेतु दान राशि के लिए क्यू आर कोड का उपयोग भी किया जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 45 मिनट पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 48 मिनट पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
