देश की बात, आपके शहर से
बेटी से रेप, दोषी पिता को 5 बार उम्रकैद:इंदौर में मां बयान से पलटी; डीएनए रिपोर्ट और पीड़ित की आपबीती ने दिलाई सजा
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

बेटी से रेप, दोषी पिता को 5 बार उम्रकैद:इंदौर में मां बयान से पलटी; डीएनए रिपोर्ट और पीड़ित की आपबीती ने दिलाई सजा

इंदौर में 16 साल की बेटी से रेप के आरोपी सौतेले पिता को जिला कोर्ट ने 5 अलग-अलग धाराओं में उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता ने नाबालिग के साथ चार बार दुष्कर्म किया था।

Abhishek Raghuvanshi26 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में 16 साल की बेटी से रेप के आरोपी सौतेले पिता को जिला कोर्ट ने 5 अलग-अलग धाराओं में उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता ने नाबालिग के साथ चार बार दुष्कर्म किया था।
खास बात यह है कि इस मामले में पीड़ित की मां अपने बयान से पलट गई। लेकिन कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट को आधार बनाया और कठोर रुख अपनाते हुए आरोपी पिता को सजा सुनाई। कोर्ट ने फैसला 20 अगस्त को सुनाया जो सोमवार को सामने आया है।
ये मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता 27 जुलाई 2022 को अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। उसने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीपीओ वर्षा पाठक के मुताबिक मां संभवत: पति को बचाना चाहती थी, इसलिए बयान बदल रही थी। लेकिन, बालिका का बयान और रिपोर्ट ठोस आधार थी।
शिकायत में पीड़िता ने ये बताया
पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया था कि मां और पिता चाय की दुकान पर काम करते हैं। जब भी मां अपनी सहेली के यहां जाती थी तो उसका पिता मौका देखकर उसे घर के अंदर बुला लेता था और गलत काम करता था। पिता ने ऐसा गंदा काम चार बार किया।
पीड़िता ने बताया कि पिता धमकी देता था कि अगर उसने मां को इस बारे में कुछ कहा तो वह दोनों के हाथ-पैर तोड़ देगा। एक दिन आरोपी पिता ने बेटी से जमकर मारपीट की। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत कर दी।
इन धाराओं में दर्ज हुआ था केस
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 376(3), 376(2) एन, 506-ए, 323 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5-एल/6 और 5एन/6 के तहत केस दर्ज किया था।
केस में तीन साल तक चली सुनवाई
इस केस की करीब तीन साल तक सुनवाई चली। 20 अगस्त को स्पेशल जज सविता जडिया ने आरोपी पिता को दुष्कर्म और पाक्सो की अलग-अलग 5 धाराओं में दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। इन सभी धाराओं अलग-अलग उम्र कैद की सजा है। इसके साथ ही धारा 323 और 506 में एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास और 6 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया हौ। कोर्ट ने 2 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की भी अनुशंसा की है।
मां पलटी, डीएनए रिपोर्ट बनी आधार
सुनवाई के दौरान पीड़िता की मां खुद बयान से बदल गई। उसने कहा कि पति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। उसने दुष्कर्म से इनकार किया। मामले में जब अभियोजन की ओर से कई बिंदुओं पर क्रॉस किया तो भी वह बयान बदलती रही।
दूसरी ओर पीड़ित बालिका ने, पिता ने उसके साथ जितनी बार भी दुष्कर्म किया और मारपीट की, उसका पूरा घटनाक्रम बताया। जिसमें कहीं विरोधाभास नहीं था।
मामले में बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य के बयान भी काफी अहम रहे। दरअसल, बालिका को रेस्क्यू करने के बाद उसे समिति के समक्ष पेश किया गया था। वहां भी उसने अपनी आपबीती बयां की थी।
फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। ये दोनों रिपोर्टस मजबूत आधार रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑