माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन टीडीआर सर्टिफिकेट के लिए विशेष पोर्टल का किया था शुभारंभ
शहर की चार प्रमुख सड़कों के भूखंड धारकों को मिलेगा टीडीआर सर्टिफिकेटपोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होंगे दस्तावेजआयुक्त द्वारा टीडीआर प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी बैठकइंदौर, दिनांक 24 अगस्त 2025।

शहर की चार प्रमुख सड़कों के भूखंड धारकों को मिलेगा टीडीआर सर्टिफिकेट
पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होंगे दस्तावेज
आयुक्त द्वारा टीडीआर प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी बैठक
इंदौर, दिनांक 24 अगस्त 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा मध्य क्षेत्र की 4 प्रमुख सड़कों के भूखण्ड धारकों को ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) प्रमाण पत्र जारी किए जाने के संबंध में स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, संबंधित क्षेत्र के जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, उपयंत्री श्री निहाल सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऐसे भूखण्डधारकों को ऑनलाइन माध्यम से टीडीआर सर्टिफिकेट जारी करने हेतु विशेष पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। इसी क्रम में इंदौर की 4 प्रमुख सड़कों पर स्थित भूखण्ड धारकों को टीडीआर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। इन चार प्रमुख सड़कों में महू नाका से टोरी कॉर्नर, व्यास ब्रिज से जिंसी तक, सरवटे बस स्टैण्ड से गंगवाल बस स्टैण्ड तक, बड़ा गणपति से राजमोहल्ला तक शामिल हैं।
आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बैठक में निर्देशित किया कि संबंधित भूखण्डधारक आवश्यक दस्तावेज अपने संबंधित जोनल कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर टीडीआर प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण किया जाएगा। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि दस्तावेजों का संकलन कर उन्हें शीघ्रता से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए एवं आवश्यक सभी प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कर भूखण्ड धारकों को शीघ्र टीडीआर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।
आयुक्त श्री वर्मा ने विशेष रूप से कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी एवं सरल होनी चाहिए ताकि भूखण्ड धारकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता एवं तत्परता से करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 10 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 35 मिनट पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 16 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 21 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले